बाबर आज़म वनडे में 3000 रन पूरे किये | Babar Azam 3000 ODI Runs Becomes Second Fastest batsman
विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने भारत से हार मिलने के बाद अपनी गलतियों में सुधार करते हुए पहले दक्षिण अफ्रीका को मात दी और उसके बाद इस टूर्नामेंट में अभी तक एक मैच भी नहीं हारने वाले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा हुआ है।
पाकिस्तान टीम के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने का काम बाबर आजम ने किया जिनके लिए यह विश्वकप बल्ले से उतना अच्छा नहीं बीता था, लेकिन बाबर ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कीवी टीम के खिलाफ 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे, और वनडे करियर में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए।
24 साल के बाबर ने इस मैच से पहले 69 वनडे मैचो में 50 से अधिक औसत से 2971 रन बनाये थे, जिसमें 9 शतक भी शामिल थे। बाबर ने वनडे में 1000 रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे और उसके बाद जब उन्होंने 2000 रन पूरे किये तो वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने जिसके बाद अब बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे और पाकिस्तान के लिए सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम करेगी हारने की कोशिश पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेे दिया बयान
जिस समय बाबर आजम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 29 रन पूरे किए तो वह वनडे में यह उनकी 68 वीं पारी थी जिसमें बाबर ने अपने 3000 वनडे रन पूरे किए और वह इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के हासिम अमला के जिन्होंने यह मुकाम 57 पारियों में हासिल किया था, उसके बाद सबसे तेज़ी के साथ पूरा करने वाले बल्लेबाज़ के रूप में बाबर आजम ने यह मुकाम हासिल किया है।
बाबर आजम ने इस मामले में वेस्टइंडीज़ के सर विवियन रिचर्ड्स पीछे छोड़ा है। वहीं इस विश्वकप में 6 पारियां खेलने के बाद बाबर ने 66.60 के औसत से 333 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 85 का रहा है।
यह भी पढ़ें: CWC 2019 : सचिन की आलोचना के बाद धोनी के बचाव में गांगुली ने आगे आते हुए कही ये बात
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…