रवि शास्त्री हर बल्लेबाज़ से मैच के बाद उनके प्रदर्शन को लेेकर बात करते हैं – भरत अरूण

Ravi Shastri has dialogue with all batsmen :- भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप का सफर अभी काफी शानदार रहा है और टीम ने 5 मैच खेलने बाद 4 में जीत हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 3 के पायदान पर काबिज़ है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम को अगले 4 मैचो में से 2 में जीत हासिल करना होगा

image source

साउथैम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम को काफी संघर्षपूर्ण 11 रनों से जीत मिली थी। अफगान गेंदबाज़ो के सामने भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरो में सिर्फ 224 रन ही बना सके जिसके बाद गेंदबाज़ो के उपर इस मैच में जीत दिलाने की जिम्मेदारी आ गयी और उन्होंने निराश नहीं करते हुए टीम को एक करीबी जीत दिलाई।

बल्लेबाज़ो का अफगानिस्तानी गेंदबाज़ो के सामने जिस तरीके से धीमी बल्लेबाज़ी की थी, उसके बाद उनकी काफी आलोचना देखने को मिली जिसमें खासकरके महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्योंकि उन्होंने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदे खेल डाली और इसी को लेकर भारतीय टीम के गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच से पहले बयान देते हुए कहा कि सभी बल्लेबाज़ो को उनके प्रदर्शन के बारे लगातार मैनेजमैंट बात करता रहता है।

भरत अरूण ने अपने बयान में कहा कि, सभी बल्लेबाज़ो से उनके प्रदर्शन को लेकर सपोर्ट स्टॉफ, बल्लेबाज़ी कोच और मुख्य कोच रवि शास्त्री लगातार बात करते हैं जो भी उन्हें सुधार करने की जरूरत है उसके बारे में सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम करेगी हारने की कोशिश पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेे दिया बयान

विराट कोहली की तरह हर बल्लेबाज़ नहीं खेल सकता

image source

Ravi Shastri has dialogue with all batsmen:- जिस तरीके से विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी और लगातार स्ट्राइक रेट को रोटेट कर रहे थे लेकिन उनके ऑउट होने के बाद स्कोर की गति काफी धीमी हो गयी जिस कारण भरत अरूण से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,

मुझे लगता है, कि विराट कोहली क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में नंबर एक बल्लेबाज़ हैं, जिस कारण हर कोई उनकी तरह से बल्लेबाज़ी नहीं कर सकता और हमें किसी और उनके तरह खेलने को कहना काफी गलत होगा।

यह भी पढ़ें: विश्वकप 2019: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऑरेंज कलर की जर्सी के साथ खेलने उतरेगी भारतीय टीम

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago