Basit Ali big Statement on India: इंग्लैंड में खेला जा रहा आईसीसी वनडे विश्वकप इस समय बेहद रोमांचक मोड पर आकर खड़ा हो गया है, क्योंकि अभी तक 33 मैच होने के बाद सेमीफाइनल में जहां सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह को पक्का किया है, तो वहीं अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम ही इस दौड़ से बाहर हुई जबकि 7 टीमें इस समय भी सेमीफाइनल में दौड़ में बनी हुई हैं, जिसमें एक टीम पाकिस्तान भी जिन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की तस्वीर और भी अधिक रोमांचक कर दी है।
पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने इसी बीच विश्वकप को लेकर एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि भारतीय टीम अपने आने वाले मैचो में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ हारने की कोशिश करेगी जिससे पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का ना कर सके।
48 साल के बासित अली ने कहा कि, पाकिस्तान टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी ध्यान लगाना चाहिए ताकि वह लगातार जीत हासिल कर सके क्योंकि भारत ये पूरी कोशिश करेगा कि वह सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का ना कर सके।
वहीं पाकिस्तान ने भी कीवी टीम जो इस विश्वकप में अभी तक अजेय चल रही थी, उन्हें 6 विकेट से हराते हुए प्वाइंट्स टेबल पर 6 वें स्थान पर पहुंच गयी और अब टीम को अपने आखिरी 2 मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं, जिसमें जीत हासिल करके ही टीम सेमीफाइनल में अपने पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रख सकती है, लेकिन उसे दूसरे मैचो के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
अली ने पाकिस्तान के टीवी शो में बयान देते हुए कहा कि, भारत ने अभी तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं और वह कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचे। भारत को अपने बाकी मैचो में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और जिस तरह से उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेला हैं हम सभी ने उसे देखा।
अपने इस बयान में बासित अली जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 50 वनडे मैच खेले हैं और वह एक आक्रामक बल्लेबाज़ के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले को लेकर भी सवाल उठाया जिमें उन्होंने कहा कि डेविड वार्नर ने आखिर भारत के खिलाफ धीमी बल्लेबाज़ी क्यों की थी, वहीं 1992 के विश्वकप के बारे में बोलते हुए बासित ने कहा कि न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ उस विश्वकप में अपना आखिरी ग्रुप मैच इसलिए गवायां था, क्योंकि वह सेमीफाइनल मैच अपने घर पर खेल सके।
मौजूदा विश्वकप में जहां न्यूज़ीलैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब वह प्वाइंट्स टेबल पर टॉप नहीं कर पायेगी और वहीं भारत यदि बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करती है, तो पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…