Categories: CricketNews

कोहली और स्मिथ की साथ अपनी तुलना को लेकर बाबर आजम ने कह दी यह बड़ी बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा समय के सबसे शानदार बल्लेबाज़ और लिमिटेड ओवर्स में टीम की कप्तानी करने वाले बाबर आजम की अक्सर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ तुलना होती रहती है। बाबर ने अपने पिछले तीन टेस्ट में 104, 97 और 102 नाबाद रनों की पारी खेली थी, जो पाकिस्तान टीम में बाकी के खिलाड़ियों से कहीं शानदार प्रदर्शन है।

लेकिन बाबर को ऐसा लगता है, कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अभी और शानदार खेल दिखाना बाकी है और उन्होंने विराट के कद को बराबर खुद को पहुंचाने का अपना लक्ष्य रखा है, जिसके लिए उनका अधिक ध्यान टेस्ट क्रिकेट को लेकर है। बाबर ने इसी बात को लेकर अपने बयान में कहा कि,

आप कोहली को देखिए उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कितना कुछ हासिल किया है, जिस कारण वह अपने देश में एक महान खिलाड़ी बन चुके हैं। ईमानदारी से यदि मैं कहूं तो कोहली के साथ मेरी कोई भी तुलना करना बेईमानी होगा, क्योंकि वह मौजूदा समय में मुझसे कहीं आगे हैं और मैं भी उस जगह पर पहुंचना चाहता हूं जहां पर आज वह हैं।

मेरा टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान है

बाबर आजम ने अपने बयान में आगे कहा कि, मीडिया और लोग लगातार मेरी तुलना विराट कोहली के साथ करते रहते हैं, लेकिन मैने महसूस किया है, कि अभी मुझे टेस्ट क्रिकेट में और अधिक रन बनाने होंगे जिसके बाद मेरी गिनती आप टॉप के खिलाड़ियों में कर सकते हैं और इसी कारण वर्तमान में मेरा ध्यान अधिक से अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर जिसमें मैं लगातार रन बना सकूं।

साल 2016 की अक्टूबर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बाबर आजम को अपना पहला शतक लगाने के लिए 16 टेस्ट मैचों का इंतजार करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद से बाबर लगातार इस फार्मेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं। इसकेे अलावा बाबर टी20 रैकिंग में नंबर एक बल्लेबाज़ हैं, जिस कारण पाकिस्तान की टीम इस फार्मेट में शानदार खेल दिखा पा रही है।

वहीं विराट को अलावा बाबर आजम की तुलना पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ भी होती है, जिनका टेस्ट औसत डॉन ब्रैडमेन के बाद दूसरा सबसे शानदार है। लेकिन बाबर का पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर जिसमें वह अपनी गलतियों को सुधार करके लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे।

कोहली और स्मिथ के साथ तुलना करने के दबाव को लेकर बाबर ने कहा कि, मैं किसी भी तरह का दबाव नहीं लेता फिर चाहे कोई मेरी तुलना कोहली या फिर स्मिथ से करे क्योंकि मेरा पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाज़ी पर रहता है और मैं घंटो अपनी पारी के वीडियों देखकर गलतियों को नोटिस करता हूं ताकि आगे भविष्य में उनको दुबारा ना करूं।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम इस समय घर पर 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जिसका पहला मैच रावलपिंडी में खेला जो ड्रा पर खत्म हुआ और अब दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज़ का दूसरा और आखिरी मैच 19 दिसंबर से कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago