अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप 5 सबसे अधिक प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर अपना शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करता है, जिससे उनकी टीम भी बेहतर कर सके और साथ ही फैंस भी खुश रहे। जब भी कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलता है, तो उसके कंधो पर उम्मीदों का काफी भार रहता है, ताकि वह शानदार खेल दिखा सके।

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है, कि किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के फील्ड में खड़े रहकर प्रदर्शन करना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि उसे बाकी के 21 खिलाड़ियों में से सबसे बेहतर प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होता जिससे वह टीम में अपनी जगह को पूरी तरह से सुनिश्चित कर सके।

एक मैच में जब भी किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया जाता है, तो इससे जहां उस खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही टीम भी उसके उपर अपना विश्वास बढ़ाने लगती है और यहीं से सामान्य खिलाड़ी की यात्रा महान खिलाड़ी बनने की तरफ बढ़ने लगती है। हम आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक टॉप प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आईये एक नज़र डालते हैं, टॉप 5 प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों पर

5 – कुमार संगकारा – 50

श्रीलंका क्रिकेट टीम से हमें कई महान खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने इस खेल में अपने दबदबे को दर्शाया है और इसी में एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगकारा का है, जिनके बल्ले से हमें शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बायें हाथ के बल्लेबाज़ कुमार संगकारा को इस खेल के दिग्गज़ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

बल्ले के साथ विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करने वाले कुमार संगकारा ने अपने करियर में कई बार टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। संगकारा ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीता है, जिसमें उन्हें 16 बार टेस्ट क्रिकेट में 31 बार वनडे और 3 बार टी20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब मिला है।

4 – विराट कोहली – 57*

भारतीय टीम के रन मशीन और कप्तान विराट कोहली का दबदबा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साफ तौर पर देखने को मिला है और वह अपने इस युग के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक है। विराट की बल्लेबाज़ी को देखकर साफ तौर समझा जा सकता है, कि वह तीनों फार्मेट में आखिर देश और विदेश जमीन पर क्यों इतने सफल बल्लेबाज़ हैं।

विराट कोहली ने अभी टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं, जिसके बाद उन्होंने तीनों ही फार्मेट में मिलाकर अभी तक 56 प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीत चुके हैं और वह इस लिस्ट में शामिल एकलौते एक्टिव खिलाड़ी हैं, जिस कारण वह बाकियों को भी इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9 बार वहीं वनडे में 36 बार और टी20 में 12 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीता है। कोहली तीनों फार्मेट के महारथी खिलाड़ी माने जाते हैं।

3 – जैक कैलिस – 57

इसमें किसी बात का कोई संदेह नहीं है, कि इस मार्डन गेम के सबसे शानदार ऑलराउंडर और महान खिलाड़ी जैक कैलिस की गिनती सबसे पहले की जाएगी। कैलिस जहां बल्लेबाज़ी के मामले एक मजबूत खिलाड़ी थे, तो वहीं मीडियम पेसर की भूमिका भी वह काफी असरदार साबित होते थे और इसी कारण कैलिस ने साउथ अफ्रीका टीम को अपने दम पर कई मैचो में जीत दिलाने का काम किया है।

जैक कैलिस ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 57 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीता है और इससे ही उनकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 23 बार, वनडे में 32 बार और टी20 क्रिकेट में 2 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।

2 – सनथ जयसूर्या – 58

कई ऐसे कम ही खिलाड़ी देखे हैं, जो अपने खेल से काफी अधिक प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं, लेकिन सनथ जयसूर्या उनमें से सबसे अलग थे। श्रीलंका क्रिकेट टीम के सबसे आक्रामक खिलाड़ी जयसूर्या जब बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में आते थे, तो चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती थी और वह विपक्षी टीम के लिए शुरुआती ओवरो में ही मैच को पूरी तरह से खत्म कर देते थे।

जयसूर्या एक बेहद ही आक्रामक ओपनिंग खिलाड़ी थे, जिनको हालात से कोई मतलब नहीं होता वह सिर्फ गेंद को देखते ही उसे बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश करते थे और गेंदबाज़ो के लिए उनके सामने गेंदबाज़ी करना आसान नहीं होता था। अपने इसी खेल की वजह से जयसूर्या ने श्रीलंकन टीम के लिए कई मैच विनिंग प्रदर्शन किए हैं।

सनथ जयसूर्या ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 58 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीता है, जिसमें से उन्हें 48 बार तो वनडे क्रिकेट में यह खिताब मिला है। इसके अलावा 4 बार टेस्ट क्रिकेट में और 6 बार टी20 क्रिकेट में जयसूर्या को प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब मिल चुका है।

1 – सचिन तेंदुलकर – 76

इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम ना शामिल हो, ऐसा नहीं हो सकता और क्रिकेट के भगवान की तरह पूजे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 76 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है। महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को इस खेल के दिग्गज़ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिनको फैंस ने खेलते हुए देखा है।

तेंदुलकर ने लम्बे समय तक भारतीय टीम का भार अकेले अपने कंधो पर लेकर चले हैं और इसी कारण वह अभी भी पूरे देश में सबसे अधिक चहेते खिलाड़ी बने हुए है। तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भले ही एक भी प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब टी20 क्रिकेट में ना जीता हो और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका एक ही मैच खेलना भी है, वहीं तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 14 बार तो वहीं वनडे क्रिकेट में 62 बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीता है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago