भारतीय टीम की विश्वकप में पहली हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तरह दी अपनी प्रतिक्रियां

England vs India Best Memes from the Match

आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को टूर्नामेंट की पहली हार इंग्लैंड के खिलाफ 31 रनों की मिली पिछले 6 मैचो में एक भी मैच ना हारने वाली भारतीय टीम के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं बीता और टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाज़ी मिलने के बाद टीम पर लगातार मेजबान इंग्लैंड ने दबाव बनाकर रखा जिसके बाद जहां इंग्लैंड ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा तो वहीं भारतीय टीम को अगले 2 मैचो में से 1 में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करना होगा।

इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मार्गन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और टीम में 2 बदलाव करते हुए जेशन रॉय और लियम प्लेंकट को शामिल किया वहीं भारतीय टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला जिसमें ऑलराउंडर बल्लेबाज़ विजय शंकर की जगह पर रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया।

जॉनी बेयरस्टो और जेशन रॉय की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरूआत देते हुए 22.1 ओवर में ही 160 रनों की साझेदारी कर दी जहां रॉय 66 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने तो वहीं बेयरस्टो ने 111 रनों शानदार शतकीय पारी पारी, जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरो के बाद 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने ऑउट करके इंग्लैंड की स्कोर गति को कुछ कम जरूर किया लेकिन अंत में बेन स्टोक्स ने 54 गेंदो में 79 रनों की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय टीम के लिए दोनों लेग स्पिनरों के लिए यह मैच बेहद खराब बीता लेकिन शमी ने जहां मैच में 5 विकेट हासिल किए तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपने 10 ओवरो में सिर्फ 44 रन दिए और 1 विकेट भी अपने नाम पर किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी शुरूआत| England vs India

भारतीय टीम को इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक तेज़ शुरूआत की जरूरत थी, लेकिन लोकेश राहुल को शून्य पर ही क्रिस वोक्स ने ऑउट करके शुरू में दबाव बना दिया जिसके बाद भारतीय टीम पहले 10 ओवरो में 1 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 28 रन ही बना सकी।

इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिए 155 गेंदो में 138 रनों की साझेदारी जरूर की लेकिन कोहली एकबार फिर से अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में नहीं बदल सके और 66 रन बनाकर ऑउट हो गए जिसके बाद रोहित के उपर टीम को जिताने की पूरी जिम्मेदारी आ गयी लेकिन वह भी अपना शतक पूरा करने के बाद 102 रन बनाकर ऑउट हो गए।

image source

लगातार रन रेट बढ़ने का दबाव भी भारतीय बल्लेबाज़ो पर देखा गया लेकिन वह बड़े शॉट खेलने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे, जिसके बाद पांड्या ने जरूर 33 गेंदो में 45 रनों की पारी खेली तो वहीं धोनी अंत तक नाबाद रहते हुए 31 गेंदो में 42 रन जरूर बनाये लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।

अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच इसी मैदान में 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना हैं जहां पर टीम अपनी पिछली गलतियों को भुलाते हुए जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने की कोशिश करेगी।

यहां पर देखिए भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने किस तरह मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दीः

 

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago