Categories: Cricket

बांग्लादेश में टी20 ट्राई सीरीज़ खेलेगी अफगानिस्तान की टीम सितम्बर के महिने में

Bangladesh to host Afghanistan and Zimbabwe for a T20I tri-series :- अफगानिस्तान की टीम इस साल के अंत में बांग्लादेश के दौरे पर एक टेस्ट मैच और 2 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलने के लिए जाने वाली थी, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज़ को त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ में बदल दिया है, इस टी20 सीरीज़ में जिम्बाब्वे की टीम तीसरी टीम के रूप में खेलेगी

यह त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ 14 सितम्बर से शुरू होगी जिसके लिए अभी पूरा कार्यक्रम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को तय करना है। अगले साल अक्टूबर में टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, जिस कारण उसकी तैयारी करने को लेकर इस सीरीज़ का प्रारूप बदला गया है। अफगानिस्तान की टीम इस विश्वकप के सुपर 12 के लिए सीधे क्वॉलीफाइ कर जाएगी क्योंकि वह टी20 रैकिंग में 7 वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम को सुपर 12 के लिए ग्रुप स्टेज़ के मैचो को खेलकर पहुंचना होगा क्योंकि वह टी20 रैकिंग में 10 वें स्थान पर हैं।

image source

ट्राई सीरीज़ का पहला मैच अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा | Bangladesh to host Afghanistan and Zimbabwe for a T20I tri-series

जहां बांग्लादेश इस ट्राई सीरीज़ की मेजबानी करने वाला है, तो इस सीरीज़ का पहला मैच 14 सितम्बर को अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच में खेला जाएगा एक खबर के अनुसार, जिसके बाद अगले दिन अफगानिस्तान की टीम को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ का दूसरा मैच खेलना होगा। इस सीरीज़ का फाइनल मैच 23 सितम्बर को खेला जाएगा।

image source

इस सीरीज़ के पहले यदि अफगानिस्तान की टीम कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलती है, तो यह सीरीज़ टीम के नये कप्तान राशिद खान की पहली टी20 सीरीज़ होगी अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले तीनों ही फार्मेट में अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ती कर दी है।

असगर अफगान को कप्तानी से हटाने के बाद अफागनिस्तान ने टेस्ट में रहमत शाह वहीं वनडे में गुलबदीन नईब को और टी20 में राशिद को कप्तानी सौंपी गयी हैं। इस टी20 ट्राई सीरीज़ में अफगानिस्तान की कोशिश बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago