Rohit Sharma’s Controversial Dismissal
भारतीय टीम इस समय आईसीसी वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक ग्रुप स्टेज़ में टीम ने एख भी मैच नहीं गवाया है। विंडीज़ के खिलाफ खेले गए मैच में भी टीम ने 125 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को अब सिर्फ अगले 3 मैचो में से 1 में जीत दर्ज करना होगा।
टीम इंडिया ने अपने विश्वकप अभियान का आगाज़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ किया जिसके बाद अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच बारिश में धुल गया लेकिन टीम इंडिया ने अपने जीत की लय को नहीं गवायां और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जरूर टीम को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन विंडीज़ के खिलाफ मैच में एकबार फिर से भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा जो इस विश्वकप में शानदार फार्म में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन्हें तीसरे अंपायर माइकल गॉग ने एक विवादास्पद फैसला देते हुए उन्हें ऑउट करार दे दिया जिसके बाद स्टेडियम में बैठे सभी लोग काफी अचम्भे में पड़ गए और रोहित भी अंपयार के इस फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए साफ तौर पर दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: CWC 2019: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद फैंस ने मीम्स के जरिए इस तरह उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया जिससे एक बड़ा लक्ष्य खड़ा करके वेस्टइंडीज़ को दबाव में लाया जा सके जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज़ो पर टीम को अच्छी शुरूआत देने की बड़ी जिम्मेदारी आ जाती हैं और रोहित के साथ राहुल ने शुरूआत अच्छी की लेकिन केमार रोच जो पारी की 6 वां ओवर करने के लिए आये उनकी एक गेंद रोहित पैड और बैट के बीच से निकली जिसको लेकर रोच ने ऑउट की अपील की।
मैदानी अंपायर ने केमार रोच की इस अपील को पूरी तरह से नकार दिया जिसके बाद विंडीज़ टीम ने डीआरएस लेने का फैसला लिया और यहां पर तीसरे अंपायर ने रोहित को ऑउट करार दे दिया जबकि रिप्ले में पूरी तरह से यह बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी, कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया है, या नहीं लेकिन तीसरे अंपायर के फैसले को मानते हुए रोहित को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
रोहित के इस तरह से ऑउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा तीसरे अंपायर पर निकलना शुरू होने के साथ कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी तीसरे अंपायर के फैसले को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए ट्विट किया।
यहां पर देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह से फैंस ने अपना गुस्सा व्यक्त कियाः
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…