Cricketer कैसे बने:- हर व्यक्ति का कोई न कोई सपना होता है , कोई डाक्टर बनना चाहता है ,कोई इंजिनियर ,पर पढ़ाई लिखाई से अलग और भी क्षेत्र हैं जहाँ ,खेल कर प्रसिद्ध और करियर बनाया जा सकता है . इस कहावत को झुठलाते हुए कि “खेलोगे कूदोगे होगे खराब “. जी हाँ Cricketआज के वक़्त के एक ऐसा खेल है जिसमे यदि सफलता मिल जाए तो पैसा ,प्रसिद्ध और अपने शौक की बात पूरी हो सकती है . पर यह खेल में सिर्फ देख कर घुसने वालों की कोई जगह नहीं है ,अभ्यास इस खेल की प्रथम जरूरत है और खेल के प्रति समपर्ण की भावना होना जरुरी है|
हमारा राष्ट्रीय खेल हाकी है ,पर फिर भी Cricketer के प्रति लोगों का प्रेम बहुत ज्यादा है | भारत के क्रिकेटर ने हमारे देश का बहुत नाम रोशन किया है। इन्हीं Cricketer की तरह बहुत से लोग अपने देश का नाम ऊँचा करना चाहते है और इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है। इसके लिए सही उम्र से ही क्रिकेट सीखना शुरू करना होगा और सही मार्गदर्शन की जरुरत होगी तभी एक अच्छे क्रिकेटर बना जा सकता है| 7-8 वर्ष की उम्र में ही Cricket खेलना सीख सकते है। क्योंकि बेहतरीन Cricket सीखने और खेलने में ही बहुत साल लग जाते है। इस उम्र से ही क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर सकते है। क्रिकेटर बनने की कोई ख़ास उम्र नहीं होती है। यदि आप एक अच्छे प्लेयर है और अच्छा Cricket खेलते है तो आप कभी भी क्रिकेट टीम ज्वाइन कर सकते है।
Cricketer कैसे बने:- यह आपकी स्किल्स पर निर्भर करता है। आप फिट है और बहुत बढ़िया प्लेयर है तो किसी भी उम्र में Cricketer बन सकते है। सचिन ,धोनी ,आदि Cricket में प्रसिद्ध है पर पढ़ाई में वह इतना नहीं कर पाए .क्यूंकि इस खेल को खेले जाने के लिए बचपन से ही आपको पूरा समय देना पड़ता है ,और फिर ध्यान सिर्फ एक ही चीज में बेहतर लग सकता है ,इसलिए यदि बचपन से ही इस खेल के प्रति रूचि है तो सिर्फ इसी पर सारा ध्यान देना होगा . जब इस खेल में परफेक्ट हो जायेंगे तो फिर किस्मत ने साथ दे दिया तो फिर पैसा ,शोहरत को पास आने से कोई नहीं रोक सकता है . धोनी पर इसी विषय में मूवी भी बनी है ,जिसमे उनके शुरुआत से अब तक के सफ़र को बखूबी दर्शया गया है ,जिस से आने वाले युवा प्रेरणा ले सकते हैं ,किसी भी चीज के प्रति पूर्ण निष्ठां और समपर्ण भावना ही आपको इस खेल की उंचाई तक पहुंचा सकती है .
धुरंधर क्रिकेट के खिलाड़ी बनने के लिए क्या क्या करना होगा | Cricketer कैसे बने
Cricketer कैसे बने:- Cricketer बनने के लिए सबसे पहले क्रिकेट अकादमी में प्रवेश लेना होगा। देश के प्रत्येक बड़े शहर में क्रिकेट अकादमी है। जहाँ पर प्रवेश लिया जा सकता है । जिस अकादमी में प्रवेश ले रहे है तो प्रवेश के पहले अकादमी और अकादमी के कोच की पूरी जानकारी प्राप्त कर ले। वहां के कोच कौन है, कोच ने किन-किन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी हुई है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा की अकादमी का जो क्रिकेट क्लब है वह DDCA (Delhi & District Cricket Association) से सम्बन्ध रखता है या नहीं। जहाँ पर भी एडमिशन ले वहां की पूरी जानकारी प्राप्त का ले और उसके बाद ही एडमिशन ले। इंडियन नेशनल Cricket टीम तक पहुंचने के लिए बहुत कठिन परीक्षाओं को पार करना होता है।
इसके लिए बहुत सी कठिन परीक्षाएं और ट्रायल होते है जिन्हें पार करके आगे बढ़ना होता है। सबसे पहले DDCA से सम्बन्धित Cricket क्लबों के माध्यम से जो घरेलू टूर्नामेंट आयोजित होते है उसमें खेलने का मौका मिलता है। यह टूर्नामेंट खेलने के लिए अंडर 15 टीम में फिर चयन होता है .यदि अंडर 15 में चयन नहीं होता है तो आगे भी बहुत से मौके होते है जैसे अंडर 16, 17 और 18 में खेलने का इन टीम में सिलेक्शन होने पर नेशनल टीम इंडिया अंडर 19, रणजी एवं नेशनल टीम में जा सकते है। डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल के सिलेक्शन होते ही रहते है। जब भी यह सिलेक्शन हो आप इसमें हिस्सा ज़रुर लेना चाहिए . इसमें अगर अच्छा प्रदर्शन दिखाते है तो आगे बहुत से मौके मिलते है। जिसमें अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल में खेलने के बाद बहुत मेहनत करनी होगी। तभी जा कर आगे सफलता मिलती है|
इस खेल को सीखने के लिए अच्छे गुरु यानी अच्छे कोच का होना बहुत जरूरी है एक बढ़िया क्रिकेटर तभी बन सकते है जब खेलना सीखने वाले को सही कोच और ट्रेनिंग मिले। एक अच्छा क्रिकेट कोच खेलना सीखने वाले को सही तरीका बताता है Cricket खेलने का और उसमें होने वाली कमी की किस चीज में मेहनत की ज्यादा जरुरत है ,अच्छी गाइड ही एक खेलने वाले खिलाड़ी को अच्छा खिलाड़ी बनाती है . कोच की भूमिका इस में बहुत अहम् है . बहुत से धुरंधर खिलाड़ियों से अपने गुरु कोच की ही सलाह से जीत और सफलता हासिल की है|
इसके बाद बारी आती है अभ्यास की ,कोई भी चीज ,खेल बिना अभ्यास के संभव नहीं है ,इस खेल में तो निरंतर ही अभ्यास की जरूरत है ,तभी किस्मत भी साथ देगी
Cricketer कैसे बने:- कुछ भी काम सीखने के लिए उसकी प्रैक्टिस करना होगी। अगर रोज प्रैक्टिस होगी तो ही किसी काम को सही तरीके से कर पाएँगे। इसी तरह क्रिकेटर बनने के लिए भी आपको रोज अभ्यास करना होगा। प्रैक्टिस करने से ही ग़लतियों को पहचान पाएँगे और उसे सुधार पाएँगे। करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान “ कहावत को सच कर पायेंगे|
अब आपके पास लक्ष्य भी Cricketer बनने का और एक बढ़िया गुरु कोच भी मिल गया .इसके बाद आवश्यकता होगी किसी Cricket क्लब की जहाँ अपने आप को और भी अधिक इस खेल में निखारा जा सके . क्रिकेट क्लब में आपको पूरी तरह से क्रिकेट की कोचिंग दी जाती है और क्रिकेट खेलने के सही तरीके और तकनीक सिखाई जाती है। क्रिकेट खेलने के सारे तरीके आपको सिखाये जाएँगे।ताकि आने वाले भविष्य में आप एक उच्च कोटि के खिलाड़ी बन सकें .यहाँ खेलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढने की प्रेरणा मिलती है|
किसी भी खेल को खेलने के लिए हेल्थ और फिटनेस होनी बहुत जरुरी है .यदि आप फिट हैं तभी इतने भागदौड का खेल, खेल सकते हैं Cricket खेल में आपको अपना फिटनेस लेवल अच्छा रखना होगा और अपनी हेल्थ को बनाये रखना होगा। आपका वजन यदि अधिक है तो सबसे पहले आपको अपने वजन को कंट्रोल करना होगा। अपनी डाईट की तरफ भी ध्यान देना होगा . ताकि खेल के साथ साथ शरीर से चुस्त दुरुस्त रहें|
अब तक हमने जाना कि क्या क्या आवश्यक है एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए . करियर ऑप्शन के तौर पर क्रिकेटर बनने के लिए काफी टेलेंट, कठिन परिश्रम और किस्मत की जरूरत होती है। इसके लिए कोई कॉलेज/ यूनिवर्सिटी नहीं है, जो इस प्रोफेशन के लिए डिग्री प्रदान करती हो। पर इसके लिए देश भर में अनेक ट्रेनिंग संस्थान हैं, जहां आप अपनी इस खेल की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। और उचित ट्रेनिंग ले कर इस खेल में आगे बढ़ सकते हैं|
इस क्षेत्र में जाने से पहले आपके पास इस खेल से संबंधित प्रतिभा की भरमार होनी चाहिए। आपको अपने और अपने टेलेंट के प्रति कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए और उसी के अनुरूप अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। इससे पहले कि आप शुरुआत करें, आपको काफी प्रैक्टिस करनी चाहिए। किसी भी खेल में प्रैक्टिस का कोई विकल्प नहीं है। आप अपने जिले की टीम में चयन के साथ शुरुआत कर सकते हैं, इसके बाद आप राज्य स्तरीय टीम में चयन की कोशिश करें और आगे के लिए खुद को साबित करें।
आज ऐसी अनेक एकेडमीज और इंस्टीटय़ूट्स हैं, जो खेल विशेष के लिए खिलाड़ियों का चयन करते और उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। प्राइवेट सेक्टर में चल रही एकेडमीज में “एमआरएफ पेस फाउंडेशन, चेन्नई और क्रिकेट प्रोफेशनल्स द्वारा चलाई जा रही एकेडमियां देश के अधिकांश शहरों में चल रही हैं, जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाता है। “स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कुछ स्टेट स्पोर्टिग एसोसिएशन्स भी स्पेशल एकेडमीज चलाती हैं, जहां स्वाभाविक टेलेंट को तराशने में सहायता की जाती है। दिल्ली स्थित कुछ संस्थान, जो प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, इस प्रकार हैं-मदनलाल क्रिकेट एकेडमी, सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अगस्त क्रांति मार्ग, नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, मथुरा रोड, बदरपुर और यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली।
इसके अलावा और भी कई संस्थान है जहाँ से इस खेल को सीखा जा सकता है और कोचिंग ली जा सकती है .आइये जाने कौन से हैं यह संस्थान और इनकी फीस कितनी है .यहाँ इन संस्थाओं से कई Cricket के धुरंधर खिलाड़ी निकले हैं और इन संस्थान का भी नाम रौशन किया है .विक्टोरिया पार्क एकेडमी (मेरठ) यह एकेडमी देश की सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी में से एक है. यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं. एकैडमी में ट्रायल बेसिस पर चयन होता है. इसके अलावा एकैडमी अलग-अलग तरह के कोर्स ऑफर करते हैं जो कुछ दिन से लेकरसालभर को होता है. यहां एंट्री फीस एक हजार से तीन हजार के बीच है|
नीरजा मोदी Cricket एकेडमी
नीरजा मोदी क्रिकेट एकेडमी भी बड़े क्रिकेट एकेडमी में से एक है. यहां भी खिलाड़ियों के चयन उनकी झमताओं के आधार पर किया जाता है. चयन के लिए ट्रायल में बेहतर करना जरूरी होता है. इसके साथ ही यहां की फीस भी दूसरे क्रिकेट एकेडमी की तरह ही है. आम तौर पर सेशन और सालान फीस 1000 रुपये से 35 हजार के बीच है|
वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी
Cricketer कैसे बने:- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राज कुमार शर्मा इस एकेडमी को चलाते हैं. यह एकेडमी भी शीर्ष पांच एकेमी में शामिल है. यहां 8 साल से 18 साल के बच्चों को दाखिला दिया जाता है. एकेडमी की फीस यहां प्रैक्टिस करने वाले प्लेयर्स की संख्या के आधार पर किया जाता है|
कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट यह एकैडमी देश की सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी में से एक है. यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं. एकेडमी में ट्रायल बेसिस पर चयन होता है. इसके अलावा एकेडमी अलग-अलग तरह के कोर्स ऑफर करते हैं जो कुछ दिन से लेकर सालभर को होता है. एक सेशन से लेकर पूरे साल की फीस 1200 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक है|
सहवाग क्रिकेट एकेडमी
दिल्ली और हरियाणा में स्थित इस एकेडमी में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. यहां अलग-अलग उम्र के बच्चों को ट्रायल के आधार पर चुना जाता है. अन्य एकेडमी की तुलना में यहां की फीस भी ज्यादा नहीं है.इस तरह से यह कुछ प्रमुख संस्थानों के नाम हैं ,यहाँ जा कर आप पूरी जानकारी ले सकते हैं और एडमिशन के बारे में जानकरी ले सकते हैं|
क्रिकेट के खेल में बैटिंग ,बालिंग .विकेट कीपिंग .फील्डिंग आदि प्रमुख है ,कई Cricket के धुरंधर खिलाड़ी बैटिंग और बालिंग दोनों में परफेक्ट होते हैं कई सिर्फ बल्ले बाजी या बालिंग में ही विशेषता हासिल करते हैं . खेल के सीखने के दौरान ही इन क्षमताओं का पता लग सकता है और अभ्यास से फिर उस में परफेक्ट हो सकते हैं .जैसे बैटिंग में जिनका टॉप स्ट्रॉन्ग होता है, वे बहुत अच्छे स्ट्रोक प्लेयर होते हैं। मैथ्यू हैडन, गौतम गंभीर इसका उदाहरण हैं। दोनों ही बाएं हाथ के बैट्समैन हैं, लेकिन दोनों दाएं हाथ से थ्रो करते हैं।
इसी तरह इंजमाम उल हक दाएं हाथ के बैट्समैन हैं और थ्रो बाएं हाथ से करते हैं। यानी आप भी दूसरे हाथ से थ्रो करने की प्रैक्टिस कर या दूसरे तरीकों से टॉप हैंड को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। इससे आप भी बेहतर प्लेयर बनेंगे। एक बैट्समैन को एक फास्ट बोलर की बॉल खेलने के लिए तिहाई सेकंड का समय मिलता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि बैट्समैन बारीकियों में जाए और बैटिंग की छोटी-छोटी टेक्निकल जरूरतों में पारंगत हो। । इसी तरह बालिंग ,विकेट कीपिंग आदि की टेकिन्कल विशेषता होती है जिन्हें सीख कर एक धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी बन सकते हैं|
इस खेल में चोट भी बहुत लगती हैं ,पर यदि फिजिकल फिट हैं और कुछ इस खेल के दौरान सुरक्षा नियम का ध्यान रखते हैं तो इन चोटों से बचा जा सकता है| जैसे खेलते वक़्त हेल्मट अवश्य पहने ,आपके घुटने ,ढके हुए हो मजबूत पैड से और बाकी भी सुरक्षा का ध्यान रहे|
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…