भारतीय ए टीम साल 2020 में अपने अभियान की शुरुआत 2 टेस्ट और तीन वनडे मैच के साथ न्यूज़ीलैंड के दौरे से करेगी। इस दौरे की शुरुआत अनऑफीशियल वनडे सीरीज़ से होगी जिसका पहला मैच ब्रेट स्कटक्लिफ ओवल में 22 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय ए टीम में कई ऐसे नामों को शामिल किया गया है, जो सीनियर टीम का हिस्सा लगातार रहते हैं, वहीं वनडे सीरीज़ के लिए शुभमन गिल को टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।
इसके अलावा 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचो के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को भी जगह दी गयी है, जो वहां के हालात में खुद को ढाल सकें इसके अलावा सूर्यकुमार जिनको सीनियर टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी, उन्हें भी इस दौरे के लिए टीम में जगह मिली हैं। विकेटकीपर के तौर पर झारखंड के ईशान किशन को जिम्मेदारी सौंपी गयी है, लेकिन सभी की नजरे टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर बनी हुई हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बैक सर्जरी की वजह से लम्बे से बाहर चल रहे हैं।
इंडिया ए के गेंदबाज़ी विभाग को लेकर बात करी जाए तो उसमें मोहम्मद सिराज और खलील अहमद के अलावा 21 साल के ईशान पोरेल को भी टीम में शामिल किया गया है।
हनुमा विहारी को चार दिनी मैच में मिली कप्तानी का जिम्मा
हनुमा विहारी को इस दौरे पर होने वाले 2 चार दिनी टेस्ट मैच के लिए कप्तान के तौर पर चुना गया हैं, वहीं केएस भारत को जो भारतीय टेस्ट में विकेटकीपर की रेस में अपनी जगह बनाने के लिए सबसे आगे चल रहे हैं, उनको भी इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। विंडीज़ के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दूबे को भी इस दौरे के लिए टीम में जगह दी गयी है।
राहुल चाहर और शहबाज़ नदीम को इस दौरे के लिए स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि संदीप वारियर, आवेश खान और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा संभालेगी। इस दौरे पर होने वाले दूसरे चार दिनी मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धीमान साहा को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं पारी की शुरुआत का जिम्मा मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के कंधो पर ही रहने वाला है।
पहले अनऑफीशियल वनडे मैच के दोनों ही टीमों को 24 और 26 जनवरी को दूसरा और तीसरा मैच खेलना है, जिसके बाद 30 जनवरी को पहला चार दिनी टेस्ट मैच शुरु होगा जबकि 7 फरवरी को इस दौरे का दूसरा चार दिनी टेस्ट मैच खेला जाएगा।
भारतीय ए टीम 3 ऑनऑफीशियल वनडे मैच के लिए
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, रितुराज गायकवाड, शुभमन गिल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अक्षर पटेल, राहुल चाहर, संदीप वारियर, ईशान पोरेल, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
पहले चार दिनी टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, प्रियंक पांचाल, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भारत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, शहबाज़ नदीम, राहुल चाहर, संदीप वारियर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, ईशान पोरेल, ईशान किशन।
दूसरे चार दिनी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धीमान साहा (विकेटकीपर), हनुमा विहारी (कप्तान), केएस. भारत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, रविचंद्रन अश्विन, शहबाज़ नदीम, संदीप वारियर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, ईशान पोरेल।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…