बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड साल 2020 में अपने देश के फाउंडर शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें बोर्ड ने पहले ही एशिया एलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच में 2 टी20 मैच कराने का फैसला किया है। लेकिन इस मैच को लगातार ये सवाल उठ रहे हैं, क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एकसाथ इस मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे जिसको लेकर बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेट्री जयेश जॉर्ज ने अपने बयान से पूरी तस्वीर को साफ कर दिया है।
पाकिस्तान और भारत बीच रिश्ते काफी समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं, फिर चाहे वो क्रिकेट मैदान की बात हो और दोनों ही देशों के बीच लगातार बयानबाजी देखने को मिल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ समय पहले अपनी तरफ से विवादास्पद बयान देते हुए कहा था, कि श्रीलंका क्रिकेट के खिलाड़ी जो टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे, उन्हें बीसीसीआई ने दौरान ना करने से मना किया है, लेकिन बाद में कुछ श्रीलंकन खिलाड़ियों ने इस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
एशिया एलेवन टीम को लेकर बीसीसीआई सेक्रेट्री ने दिया ये बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेट्री जयेश जॉर्ज ने अपने एक बयान में यह बात साफ कर दी है, कि कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी एशिया एलेवन टीम का हिस्सा नहीं होगा मार्च में होनें वाले मैच में, जिसके बाद यह तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गयी कि पाकिस्तान और भारतीय टीम के खिलाड़ी एक साथ नहीं खेलने वाले हैं।
वहीं जयेश जॉर्ज ने अपने इस बयान में यह भी बताया कि इस मैच को लेकर 5 खिलाड़ी भेजे जायेंगे जिनको लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली फैसला करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एहसान मनी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ पूरी होने के बाद अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा था, कि पाकिस्तान के जगह भारत में इस समय सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीर हालात हैं और इस बयान का भी बीसीसीआई ने मुंहतोड़ जवाब अपनी तरफ से देने का काम किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…