भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम पर एक और उपलब्धी को जोड़ते हुए विज्डन की दशक की क्रिकेटर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। विराट के अलावा विज्डन की इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स और तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी का नाम भी शामिल हैं।
कोहली के अलावा क्रिकेटर्स ऑफ डिकेड की इस लिस्ट में 4 अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। 31 साल के कोहली ने पिछले 10 सालों में किसी दूसरे खिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5775 रन अधिक बनाये हैं। कोहली के नाम पर इस समय 70 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं और वह सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ 30 शतक दूर हैं वहीं रिकी पोटिंग के 71 शतकों के रिकॉर्ड को वह साल 2020 में तोड़कर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ जायेंगे।
सभी फार्मेट में कप्तानी करते हुए विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के सफल कप्तानों में एक बन चुके हैं जिसमें टेस्ट क्रिकेट में खास करके कप्तानी करते हुए बेहद सफल साबित हुए हैं, जिस कारण उन्हें विज्डन की टेस्ट टीम ऑफ दी डिकेड का कप्तान बनाया गया है, वहीं वनडे टीम में भी जगह दी गयी है। कोहली का तीनों ही फार्मेट में बल्लेबाज़ी का औसत 50 से अधिक का है।
साल 2008 में खेला था पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
विज्डन ने अपने एक बयान में कोहली को लेकर कहा है, कि वह एक जीनियस खिलाड़ी हर उन्होंने हर बार खुद को साबित भी किया है। साल 2014 इंग्लैंड दौरे के बाद से और इस साल नवंबर में कोलकाता में हुए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच तक कोहली का औसत 63 का रहा जिसमें उन्होंने 21 शतक के साथ 13 अर्धशतकीय पारियां खेली।
यदि हम सिर्फ आंकड़ो को लेकर बात करे तो कोहली का तीनों ही फार्मेट में औसत 50 से अधिक का है और स्मिथ ने भी इस बात को माना है, कि कोई भी उनके जैसा दूसरा खिलाड़ी नहीं है। कोहली जहां वनडे और टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं, तो वहीं टी20 क्रिकेट में नंबर 10 पर कायम हैं।
विराट कोहली ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कदम रखा था, जिसके बाद 11 साल बीत जाने के बाद उन्होंने अपने नाम पर 21000 से अधिक रन जोड़ चुके हैं और इस दौरान उनके नाम पर 100 से अधिक अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं। अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर 34000 से अधिक रन और रिकी पोटिंग 27000 से अधिक रन के मामले में विराट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…