विश्वकप में हार के बाद क्या बीसीसीआई विराट कोहली की कप्तानी के भार को कम करने वाली है

BCCI Considering Split Captaincy for India: विश्वकप में इस बार सभी को उम्मीद थी, कि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तो जरूर तय करेगी क्योंकि टीम ने जिस तरह से लीग स्टेज के मैचो के बाद प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 के स्थान पर खत्म किया था उससे सभी को उम्मीद थी, लेकिन ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम को न्यूज़ीलैंड के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा जिसमें टीम के लिए बल्लेबाज़ी में शुरूआती 40 मिनट काफी भारी पड़ गए।

इस पूरे विश्वकप में भारतीय टीम रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाज़ी पर काफी निर्भर दिखाई दे रही थी और दोनों ने ही लीग स्टेज तक काफी शानदार खेल भी दिखाया था, लेकिन सेमीफाइनल मैच में दोनों के जल्दी ऑउट हो जाने से मध्यक्रम पर काफी अधिक दबाव आ गया और टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्वकप में टीम के इस तरह से बाहर होने के बाद अलग-अलग फार्मेट में कप्तान नियुक्त करने के बारे में विचार कर रही है, जिसमें रोहित और कोहली को अलग-अलग फार्मेट में कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। भारतीय टीम में इससे पहले इस तरह का प्रयोग करते हुए अधिक नहीं देखा गया है, लेकिन इससे पहले अनिल कुंबले जब टेस्ट में कप्तानी करते थे, तो उस समय महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी20 में टीम की कमान को संभालते थे, वहीं जब कोहली को टेस्ट में कप्तान बनाया गया थे, तो धोनी शार्टर फार्मेट में कमान संभाल रहे थे।

एक खबर के अनुसार बोर्ड के कुछ ऑफीशियल का मानना है, कि अच्छी टीम एक टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अगले के लिए अभी से शुरूआत करना शुरू कर देते हैं और इसमें इंग्लैंड टीम की सफलता को इस विश्वकप में उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है, क्योंकि 2015 विश्वकप में इंग्लैंड टीम ने खराब प्रदर्शन को देखते हुए वहीं से अगले विश्वकप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी।

लगातार चार सालों तक अच्छा क्रिकेट खेलने के बाद टीम ने अपने सपने को पूरा करते हुए पहली बार विश्वकप की ट्राफी को अपने नाम पर किया। अगला विश्वकप 2023 में भारत में खेला जाएगा जिसको लेकर घरेलू टीम को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

बीसीसीआई ऑफीशियल ने इस बात को लेकर अपने बयान में कहा कि, यह बिलकुल सही समय है, कि हमें रोहित शर्मा को वनडे में कप्तानी सौंप देनी चाहिए। मौजूदा कप्तान को लेकर सपोर्ट स्टॉफ और मैनेजमैंट का काफी समर्थन हैं, लेकिन हमें अगले विश्वकप को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं को बनाना होगा क्योंकि हमें कुछ चीज़ो को लेकर ध्यान देना होगा और रोहित इस काम के लिए सबसे सही इंसान हैं।

रोहित और कोहली के बीच है विवाद | BCCI Considering Split Captaincy for India

जिस तरह से रोहित ने पूरे विश्वकप में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, उसके बाद टीम के इस तरह से बाहर होने को लेकर सभी का मन काफी दुखी है, लेकिन विश्वकप से बाहर होने बाद ऐसी भी खबरे आ रही हैं, कि कोहली और रोहित के बीच विवाद भी जो टीम के विश्वकप से बाहर होने के पीछे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है।

यह बात सामने आने के बाद विश्वकप को लेकर सीईओ के साथ होने वाली रिव्यू मीटिंग में कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से भी सफाई मांगी जाएगी।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago