फाइनल मैच में खराब अम्पायरिंग को लेकर फैंस ने इस तरह उड़ाया आईसीसी का मज़ाक

Twitter Slammed Umpiring in World Cup Final: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 का अंत 14 जुलाई की शाम को हो गया जिसमें फाइनल मैच पूरे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मैच कहा जा सकता है, क्योंकि मैच का परिणा जानने के लिए वनडे में पहली बार सुपर ओवर खेला गया जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली बार विश्वविजेता का खिताब अपने नाम पर किया, लेकिन इस पूरे विश्वकप में एक बात ने सभी का ध्यान अपनी तरफ हर बार खीचा जो खराब अम्पायरिंग फैसले थे और यह फाइनल मैच में भी देखने को मिला।

आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए जिन 2 मैदानी अम्पायरो को चुना था उनमें से एक कुमार धर्मसेना और दूसरे मरे इरासमस थे, जहां इरासमस को सामान्य तौर पर एक शानदार अम्पायर माना जाता है तो वहीं उनके साथी कुमार धर्मसेना हमेशा अपने फैसले को लेकर संदेह की नज़रो से देखे जाते हैं। न्यूज़ीलैंड के कप्तना केन विलियमसन ने फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया लेकिन पारी की शुरूआत में निकल्स को एक एलबीडब्लू अपील पर धर्मसेना ने ऑउट करार दे दिया।

निकल्स ने इस फैसले को लेकर संदेह की नज़रो से देखते हुए डीआरएस लेने का फैसला लिया और इसके बाद जब रिप्ले में बॉल ट्रेकिंग के जरिए देखा गया तो गेंद विकटो के उपर से जा रही थी और इससे धर्मसेना को अपना फैसला बदलना पड़ा और बाद में निकल्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

गप्टिल ने भी फाइनल मैच में अपने बल्ले से शानदार शुरूआत की लेकिन 7 वें ओवर में उनके खिलाफ भी पगबाधा अपील हुई जिसमें अम्पायर ने ऑउट दिया और गप्टिल ने डीआरएस लिया लेकिन वह विफल रहा इसके बाद केन विलियमसन के खिलाफ 23 वें ओवर में कैच की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने ऑउट नहीं दिया।

जिसके बाद गेंदबाज़ लियम प्लंकेट और विकेटकीपर जॉस बटलर ने कप्तान मोर्गन से डीआरएस लेने के लिए कहा जिसमें बल्ले का किनारा लगने की बात साफ हो गयी और इसमें भी धर्मसेना को अपना फैसला बदलना पड़ा वहीं मरे इरासमस ने 34 वें ओवर में रॉस टेलर को एलबीडब्लू ऑउट करार दिया लेकिन रिप्ले में साफ देखने पर पता चला कि गेंद विकटो से उपर जा रही थी, लेकिन न्यूज़ीलैंड के पास रिव्यू ना होने की वजह से उन्हें यह फैसला मानना पड़ा।

खराब अम्पायरिंग को लेकर फैंस ने कैसे दी अपनी प्रतिक्रिया | Twitter Slammed Umpiring in World Cup Final

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago