क्रिकेट में अभी तक एक से एक गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिसमें किसी ने अपनी गति के जरिए जहां सबको चौकाने का काम किया है, तो वहीं किसी किसी गेंदबाज की स्पिन को देखकर सभी अचम्भे में पड़ गए लेकिन कुछ ऐसे ही गेंदबाज अभी तक क्रिकेट के इतिहास में देखने को मिले हैं, जिन्होंने लम्बे समय तक बल्लेबाजो के मन में अपना एक अलग खौफ बनाकर रखा।
एक गेंदबाज के लिए अपनी टीम के लिए हर मैच में शानदार प्रदर्शन करके जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करनी होती है और इसी कारण क्रिकेट में कहा भी गया कि जिस टीम के पास अच्छे गेंदबाज होंगे वह किसी भी परिस्थिती में मैच को जीत सकती है, क्योंकि विकेट हासिल करने की कला एक अच्छा गेंदबाज अच्छी तरह से जानता है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – वसीम अकरम (916 विकेट)
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है। अकरम की गेंदबाजी की खासियत थी, कि वह नयी और पुरानी गेंद दोनों की स्विंग कराने की क्षमता रखते थे, जिस कारण वह बाकी के तेज गेंदबाजो से कहीं अधिक खतरनाक साबित होते थे। साल 1984 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अकरम ने साल 2003 तक खेला जिस दौरान उन्होंने कुल 460 मैच खेलते हुए 23.57 के शानदार औसत के साथ कुल 916 विकेट हासिल किए।
4 – ग्लैन मैक्ग्राथ (949 विकेट)
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ अपनी सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे, जिस कारण बल्लेबाजो के लिए उनके खिलाफ शॉट खेलना बेहद मुश्किल भरा हो जाता था। ग्लैन मैक्ग्रान ने साल 1993 से लेकर 2007 तक 376 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 21.76 के औसत के साथ कुल 949 विकेट हासिल किए।
3 – अनिल कुंबले (956 विकेट)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले जिनकी स्पिन करती गेंदो का सामना करना बल्लेबाजो के लिए कभी आसान काम नहीं था। अनिल कुंबले ने साल 1990 से लेकर 2008 तक 403 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 30.09 के शानदार औसत के साथ कुल 956 विकेट अपने नाम पर किए थे।
2 – शेन वार्न (1001 विकेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी और महान लेग स्पिनर शेन वार्न की गेंदबाजी में जो सबसे बड़ी बात थी, तो वह यह कि पिच कैसी भी क्यों ना हो वह हर जगह गेंद को स्पिन कराने की कला को बखूबी जानते थे। शेन वार्न ने साल 1992 से लेकर 2007 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जिसमें उन्होंने 339 मैचो में 25.51 के शानदार औसत के साथ कुल 1001 विकेट अपने नाम पर किए।
1 – मुथैया मुरलीधरन (1347 विकेट)
श्रीलंका टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन जिनकी स्पिन करती गेंदो को समझपाना किसी भी बल्लेबाज के हमेशा एक अबूझ पहेली की तरह रहा है। मुथैया ने साल 1992 से लेकर 2011 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जिस दौरान उन्होंने कुल 495 मैच खेलते हुए 22.86 के शानदार औसत के कुल 1347 विकेट हासिल किए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…