विश्वकप खत्म होने के बाद भारतीय टीम में काफी सारे बदलाव को लेकर चर्चा काफी जोरो पर है और इसमें एक खबर जो सबसे अधिक जोर-शोर से उठ रही वह कप्तान बदलने की जिसमें टेस्ट में जहां विराट को ही कप्तान बने रहने दिया जाए वहीं लिमिटेड ओवरो में रोहित शर्मा को कप्तानी सौपीं जाने की बात है, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने टीम के लिए नये सपोर्ट स्टॉफ को लेकर आवेदन करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें टीम के मुख्य कोच को लेकर और वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री को इस पद पर बने रहने के लिए दुबारा से आवेदन करना होगा।
टीम मैनेजमैंट में होगा बदलाव | BCCI to Invite Fresh Applications for Head Coach
बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर 16 जुलाई को टीम मैनेजमैंट को लेकर आवेदन जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य कोच से लेकर सपोर्ट स्टॉफ तक के लिए है। इसमें फील्डिंग कोच और बल्लेबाज़ी कोच के लेकर भी आवेदन किए जा सकते हैं। साल 2017 की चैम्पियंस ट्राफी के बाद अनिल कुंबले के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री ने इस पद को संभाला था और कुंबले के जाने का सबसे बड़ा कारण उनका कप्तान कोहली के साथ तालमेल ना बनना है।
इससे पहले शंकर बासू और पैट्रिक फरहाट सेमीफाइनल में हार के बाद टीम से अपने पद को छोड चुके हैं, जिस कारण टीम को अब नया फीजियो और ट्रेनर भी मिलेगा। बीसीसीआई ने इससे पहले शास्त्री और उनकी टीम का कार्यकाल विश्वकप के बाद 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया था, ताकि नया कोच नियुक्त करने के लिए उन्हें समय मिल सके।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…