Categories: CricketNews

विंडीज़ दौरे के लिए 19 जुलाई को होगा टीम का चयन लेकिन धोनी को लेकर हो सकता है ये फैसला

19 जुलाई को होगा टीम का चयन | Indian Squad to be Announced on 19 july
आईसीसी वनडे विश्वकप में सेमीफाइनल मैच में हार के बाद निराशाज़नक तरीके से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को अब अपनी अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के दौरे पर खेलने हैं। टीम इंडिया का यह दौरा अगस्त में टी20 सीरीज़ के साथ शुरू होगा और इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज़ भी खेली जाएगी और इस समय यह बात काफी चर्चा में है, कि किनको इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।

इस सीरीज़ के लिए टीम चयन को लेकर जो सबसे बड़ी बात है, वह महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कि क्या वह टीम का हिस्सा होने वाले या नहीं, क्योंकि 38 साल के धोनी को लेकर सभी को यह उम्मीद थी, कि वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद जल्द ही अलविदा कह देंगे लेकिन अभी तक बीसीसीआई को उनके आगे की योजना के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

भारतीय टीम के चयनकर्ता 19 जुलाई को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ को लेकर टीम का चयन करेंगे और बाद में टेस्ट सीरीज़ के लिए और इसी कारण धोनी को लेकर चल रही कशमश का जवाब भी सभी को जल्द मिल जाएगा। बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से मिली खबर के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान इस टीम के चयन के लिए पहली पसंद नहीं है और शायद ही धोनी को कैरेबियन दौरे के लिए टीम में जगह मिले।

विंडीज दौरे में पहला टी20 मैच यूनाईटेड स्टेट्स के फ्लोरिडा में 3 अगस्त को खेला जाएगा जिसके बाद दूसरा टी20 भी अगले दिन होगा। इंडिया टूडे से बीसीसीआई के एक ऑफीशियल ने कहा कि, मुम्बई में 19 जुलाई को चयनकर्ताओं की मीटिंग होगी हमने अभी तक धोनी को लेकर कुछ भी नहीं सुना है लेकिन चयन समिति और खिलाडियों के बीच बातचीत होगी। यदि आप मुझसे पूछे तो धोनी ने विश्वकप में अच्छा किया लेकिन वह अपने करियर का फैसला लेने वाले खुद हैं और उन्हें ही तय करना है, कि वह आगे खेलना चाहते हैं, या नहीं।

इस दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ के लिए आराम दिया जा सकता है, जिसके बाद वह 22 अगस्त से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के लिए टीम के साथ फिर से  जुडेंगे जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरूआत भी होगी लेकिन ऐसी भी खबरे आ रही हैं, कि कोहली यह पूरा दौरा खेलना चाहते हैं।

शिखर धवन को लेकर अभी भी संशय की स्थिती | Indian Squad to be Announced on 19 july

शिखर धवन जिन्हें विश्वकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लगी थी, उनके भी फिट होने को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आयी है और इस कारण उनके खेलने को लेकर भी संशय के हालात बने हुए हैं।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago