Best Memes from India vs New Zealand: आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में जब भारतीय टीम को 50 ओवरो में 240 रनों का लक्ष्य मिला था, तो सभी को उम्मीद थी, कि टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी लेकिन पहले 10 ओवरो में टीम ने 4 विकेट गवां दिए और इसके बाद मैच में वापसी करना आसान नहीं था, लेकिन रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने 106 रनों की साझेदारी करके टीम को मैच में वापस तो लेकर आये लेकिन वह 18 रनों की करीबी हार से बचा नहीं सके।
टेलर और विलियमसन ने खेली शानदार पारी
टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लेने वाले न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान ने ओपनिंग बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के ऑउट होने के बाद हेनरी निकल्स के साथ पारी को धीमी गति के साथ आगे बढ़ाने का किया लेकिन निकल्स 28 रन बनाने के बाद ऑउट हो गए इसके बाद विलियमसन ने टेलर के साथ मिलकर 17 ओवरो में 65 रनों की साझेदारी की।
चहल ने टीम को बड़ा विकेट दिलाने का काम करते हुए विलियमसन को पवेलियन भेजा और इसके बाद जिम्मी नीशम और कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी छोटी पारियां खेलकर चलते बने लेकिन टेलर एक छोर पर टिके रहे और 70 रनों की पारी खेली जिसके बाद टीम 50 ओवरो में 239 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सकी।
धोनी और जडेजा की पारियां काम ना आ सकी
जिस समय भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सभी को उम्मीद थी, कि रोहित शर्मा टीम को अच्छी शुरूआत देने का काम करेंगे लेकिन 3.1 ओवर में ये तीनों ही खिलाड़ी 5 रनो के अंदर वापस लौट गए और इसके बाद 10 ओवर में कार्तिक भी अधिक कुछ नहीं कर सके जिस कारण पहले 10 ओवर में भारतीय टीम स्कोर का पीछा करते हुए काफी दबाव में आ गयी थी।
रिषभ पंत के साथ हार्दिक पांड्या के साथ स्कोर को धीमी गति के साथ आगे बढ़ाने का काम जरूर किया लेकिन इन दोनों को ही मिचेल सेंटनर ने ऑउट करके न्यूज़ीलैंड की पकड़ मैच में काफी मजूबत कर दी।
इसके बाद भारतीय टीम को आखिरी के 19.3 ओवरो में जीतने के लिए 148 रनों की दरकार थी और क्रीज पर उस समय धोनी के साथ जडेजा थे। दोनों ने तेजी के साथ रन बनाना शुरू किया और टीम को मैच में वापस लेकर आने की कोशिश की लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने जडेजा को 77 के निजी स्कोर पर ऑउट करके एकबार फिर से मैच को पलट दिया और धोनी के रन ऑउट होने के बाद भारतीय टीम की इस मैच में हार तय हो गयी।
भारतीय टीम की हार के बाद देखिए कैसे मीम्स के जरिए फैंस ने अपने दुख को व्यक्त किया: Best Memes from India vs New Zealand
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…