Ind-NZ 1st Semi-Final Records: भारतीय टीम का इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों मिली 18 रनों से हार के बाद सफर खत्म हो गया। यह मैच बारिश के कारण 2 दिनों में खेला गया और रिजर्व डे में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपने बाकी की 23 गेंदे खेलते हुए पारी को पूरा किया और भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा जिसके बाद भारतीय टीम को इस विश्वकप में सबसे खराब शुरूआत मिली और टीम के टॉप 4 बल्लेबाज़ 10 ओवर पूरा होने से पहले ही पवेलियन लौट चुके थे, जिस कारण टीम 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 221 रनों पर सिमट गयी।
आईये एक नज़र डालते हैं, इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर | Ind-NZ 1st Semi-Final Records
1). विश्वकप में भारतीय टीम के लिए ये चौथा सबसे कम स्कोर है, जिसका वह पीछा नहीं कर सके और 1992 के बाद पहली बार। 1992 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 236 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम 1 रनों से हार गयी थी और उसी विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत को 237 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें टीम को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था वहीं 1975 के विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ 239 रनों का पीछा करते हुए टीम को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं कीवी टीम ने विश्वकप में अपना तीसरा सबसे कम लक्ष्य का बचाव किया है।
2). वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, कि भारतीय टीम के टॉप 3 ने 1-1 रन बनायें हैं, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक-एक रन ही बना सके।
3). मैनचेस्टर में खेला गया यह पहला ऐसा वनडे मैच हैं जहां तीन अलग-अलग ओपनिंग बल्लेबाज़ो ने 1-1 रन से अधिक नहीं बनायें। न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल वहीं भारत के रोहित और राहुल ने एक-एक रन ही बनाये।
4). भारत के लिए वनडे में टॉप 3 का 3 के स्कोर तक पवेलियन लौट जाना सबसे कम स्कोर हैं। इससे पहले तीन अलग-अलग वनडे मैच में टॉप 3 सिर्फ 4 रन पर ही पवेलियन लौटे थे, जिसमें 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैदराबाद में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में बेंगलूरू वनडे में और इसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ केंगिस्टन वनडे में 4 रन पर टॉप 3 पवेलियन लौटे थे।
5). रवींद्र जडेजा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे के किसी नॉकऑउट मैच में 50 से अधिक रनों की पारी खेलने के साथ 2 कैच पकड़े हैं और 1 विकेट भी हासिल किया हो, वैसे इस लिस्ट में जडेजा 9 वें खिलाड़ी हैं, जिसमें श्रीलंका के अरविंद डि सिल्वा के 1996 के विश्वकप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा किसी खिलाड़ी ने किया है।
6). जडेजा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्वकप के एक मैच में 50 से अधिक रनों की पारी खेलने के साथ 2 कैच और विकेट हासिल किया हो, इससे पहले कपिल देव ने 1983 के विश्वकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 175 रनों की पारी खेलने के साथ ऐसा किया था।
7). विश्वकप के किसी मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए जडेजा की 77 रनों की पारी दूसरी सबसे अधिक रनों की पारी है। इससे पहले इसी विश्वकप के लीग मैचो के दौरान ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाये थे। भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने इससे पहले विश्वकप के किसी मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 30 से अधिक रन नहीं बनाये थे।
8). 38 साल 2 दिन का उम्र में महेंद्र सिंह धोनी विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम पर था जिन्होंने 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 37 साल 340 दिन की उम्र में 85 रनों की पारी खेली थी।
9). केन विलियमसन ने अभी तक इस विश्वकप में 548 रन बनाये हैं, जिसके बाद वह विश्वकप के किसी एक एडिशन में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम पर था, जिन्होंने पिछले विश्वकप में 547 रन बनाये थे। केन के 548 रन एक कप्तान के तौर पर भी सबसे अधिक हैं और उन्होंने श्रीलंका के महेला जयावर्धने के 2007 में कप्तान रहते हुए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
10). धोनी और जडेजा के बीच हुई 7 वें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी विश्वकप में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हैं। इससे पहले 2015 के विश्वकप में अमजद जावेद और शाईमन अनवर ने ऑयरलैंड के खिलाफ 7 वें विकेट के लिए 107 रन जोड़े थे।
11). जडेजा और धोनी के बीच में हुई 116 रनों की साझेदारी विश्वकप में भारत की तरफ से सेमीफाइनल मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2003 के विश्वकप में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने केन्या के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की थी।
12). 116 रनों की धोनी और जडेजा के बीच हुई साझेदारी वनडे के नॉकऑउट मैचो में 7 या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हैं। इससे पहले 2009 की चैम्पियंस ट्राफी के सेमीफाइनल मैच में टिम ब्रेसनन और लुक राईट ने 107 रनों की साझेदारी की थी।
13). किसी नॉकऑउट मैच में धोनी और जडेजा की दूसरी ऐसी जोड़ी है जिन्होंने 7 और 8 वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली। इससे पहले 2004 की वीबी सीरीज़ के तीन फाइनल में पहले मैच में हेमंग बदानी और अजीत अगरकर ने 60 और 53 रनों की पारीया एमसीज़ी के मैदान में खेली थी।
14). विश्वकप के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है, ति नंबर 7 और उससे नीचे बल्लेबाज़ी करने वाले खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया हो। इससे पहले यूएई की टीम ने 2015 के विश्वकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 7 वें और 8 वें नंबर के खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया था और 1999 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के 8 वें और 9 वें नंबर के खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में ऐसा किया था।
15). विश्वकप में रिजर्व डे में हुए मैचो में अभी तक सिर्फ एकबार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत हासिल हो सकी है। इंग्लैंड ने 1975 के विश्वकप में कनाडा के खिलाफ 46 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…