ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में ना सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि टीम को एक बड़ा झटका भी लगा जिसमें उस्मान ख्वाज़ा हैम्सट्रिंग इंजरी के कारण विश्वकप से बाहर हो गए और उनकी जगह पर मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया गया है।
दूसरे सेमीफाइनल में जहां दोनों ही टीम एजबैस्टन के मैदान पर आमने-सामने होंगी और इस मैदान में पिछले 3 सालों का औसत स्कोर पहली पारी में 286 का रहा है और जिस टीम ने पहले बल्लेबाज़ी की वह अधिकतर मैचो में विजयी हुई है।
आमना-सामना | ENG vs AUS
वहीं दोनों ही टीमों के बीच विश्वकप में हुए मैचो के बारे में देखा जाए तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एक-दूसरे के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबकि 2 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है।
जीत का अनुमान | ENG vs AUS
यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, लेकिन यदि लय की बात करी जाए तो वह इंग्लैंड की तरफ दिखाई दे रही है, क्योंकि उन्होंने जिस तरह से आखिरी 2 मैच में जीत हासिल की है, उसके बाद टीम को हराना काफी मुश्किल भरा लग रहा है, जिस कारण इंग्लैंड टीम का इस मैच में जीत का अनुमान 60 प्रतिशत तक है, वहीं ऑस्ट्रेलिया जो इस विश्वकप में एजबैस्टन के मैदान पर पहला मैच खेलने जा रही उसका जीतने का प्रतिशत 40 है।
इन पर रहेंगी नज़रे:
ऑस्ट्रेलिया
मिचल स्टार्क: पिछले विश्वकप की तरह इस विश्वकप में भी मिचल स्टार्क की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है और उन्होंने अभी तक इस विश्वकप में 9 मैचो के बाद 26 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं, शुरू में नयी गेंद के साथ विकेट लेने के अलावा स्टार्क बीच के ओवरो में एक छोटे स्पैल में भी विकेट ले रहे हैं, जिससे टीम को जीत हासिल करने में काफी मदद मिल रही है।
डेविड वार्नर: इस विश्वकप में डेविड वार्नर की बल्लेबाज़ी का एक अलग ही रंग दिखा है, जिसमें वह इस समय रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। वार्नर ने इस विश्वकप में तीन शतको के साथ 79.75 के औसत से 638 रन बनाये हैं और उपरी क्रम में टीम के लिए कप्तान ऐरन फिंच के साथ लगातार रन बना रहे हैं, जिससे टीम के मध्यक्रम के उपर अधिक दबाव नहीं पड रहा है।
इंग्लैंड
जॉनी बेयरस्टो: जॉनी बेयरस्टो ने दबाव के समय पिछले 2 मैचो में शतक लगाकार टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की है और उनके चलने से इंग्लैंड टीम का जीतने का प्रतिशत काफी बढ़ जाता है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।
बेन स्टोक्स: स्टोक्स इस समय इंग्लैंड के लिए एक्स फैक्टर टीम में साबित हो रहे हैं औऱ दबाव के समय वह निचले क्रम पर बल्लेबाज़ी करते हुए तेज़ी के साथ रन भी बना रहे हैं और गेंदबाज़ी में भी बीच के ओवरो में आकर विकेट भी निकालकर दे रहे हैं।
संभावित अंतिम एकादश | ENG vs AUS
ऑस्ट्रेलिया
डेविड वार्नर, ऐरन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचल स्टार्क, जेशन बेरनड्राफ, नाथन लियोन
इंग्लैंड
जॉनी बेयरस्टो, जेशन रॉय, जो रूट, ऑयन मार्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।
संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | ENG vs AUS Dream11 Prediction
विकेटकीपर्स
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज़
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…