फाइनल मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद फैंस ने कैसे मीम्स के जरिए व्यक्त की अपनी खुशी

Best Memes from New Zealand vs England: इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम ने विश्वकप 2019 में फाइनल मैच को हर तरह से जीतने की कोशिश करी लेकिन अंत में जीत इंग्लैंड के हाथो लगी लेकिन इस मैच में वह सबकुछ देखने को मिला जो किसी मैच में फैंस देखना चाहते थे, क्योंकि 100 ओवर पूरे होने के बाद भी मैच का परिणाम नहीं निकल सका और इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई होने के बाद इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

कीवी टीम ने संभली शुरूआत की

लीग स्टेज़ के मैच लार्ड्स पर खत्म होने के बाद यह मैच फाइनल के लिए तैयार था और यहां पर लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं होता, जिस कारण कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया लेकिन मार्टिन गप्टिल का बल्ला बड़े मैच में भी नहीं चला और वह 19 रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए इसके बाद हेनरी निकल्स और केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की जिसके बाद लियम प्लकेंट ने पहले विलियमसन को 30 और उसके बाद निकल्स को 55 के निजी स्कोर पर ऑउट करके इंग्लैंड को एकबार फिर से मैच में वापस ला दिया।

रॉस टेलर भी अधिक कुछ नहीं कर सके और वह 15 रन बनाने के बाद मार्क वुड का शिकार बने लेकिन टीम के पास डीआरएस ना होने की वजह से बड़ा नुकसान सहना पड़ा क्योंकि टेलर जिस गेंद पर एलबीडब्लू ऑउट हुए वह लेग स्टंप के उपर से जा रही थी। टॉम लेथम ने यहां से एक छोर पर संभलकर खेलते हुए 47 रनों की पारी खेली जिससे टीम 50 ओवरो के बाद 241 के स्कोर तक पहुंच सकी।

स्टोक्स और बटलर ने टीम की कराई वापसी

जब इंग्लैंड की टीम फाइनल मैच में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सभी को उम्मीद थी, कि ओपनिंग जोड़ी एकबार फिर से अपना कमाल दिखाएगी लेकिन जेशन रॉय को 17 के निज़ी स्कोर पर मैट हेनरी ने ऑउट करके इंग्लैंड को शुरू में बड़ा झटका दे दिया था। इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे जो रूट भी 30 गेंदो में सिर्फ 7 रन बनाने के बाद ग्रैंडहोम का शिकार बने वहीं जॉनी बेयरस्टो को लॉकी फर्ग्युसन ने 36 के निजी स्कोर पर ऑउट करके मैच को पूरी तरह से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

वहीं जिमी नीशम ने अपने पहले ही ओवर मो ओयन मार्गन को ऑउट करके इंग्लैंड का स्कोर 86 रन पर 4 विकेट कर दिया। यहां से बेन स्टोक्स और जॉस बटलर ने 5 वें विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मैच में वापस ला दिया लेकिन जब आखिरी 3 ओवरो में टीम को जीत के लिए 34 रन चाहिए तो उसी समय बटलर 59 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए जिसके बाद वोक्स और आर्चर भी अधिक कुछ नहीं कर सके जिस कारण इंग्लैंड की पूरी उम्मीद स्टोक्स पर जाकर टिक गयी जिन्होंने आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 15 रनों में से 14 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में लाकर खड़ा कर दिया।

सुपर ओवर में इंग्लैंड की टीम ने बटलर और स्टोक्स को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम ने बोल्ट से ओवर कराना ठीक समझा और उन 6 गेंदो में दोनों ने 15 रन बना दिए जिसके बाद न्यूज़ीलैंड के लिए बल्लेबाज़ी में नीशम और गप्टिल आये लेकिन नीशम एक छक्का लगाने के बाद भी स्कोर को 15 रन तक लेकर ही जा सके और सुपर ओवर में भी मैच टाई होने के बाद अधिक बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड को मैच में विजेता घोषित किया गया।

मीम्स के जरिए कैसे फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रियांये | Best Memes from New Zealand vs England

आपको ये भी रोचक लगेगा:

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago