भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर आयी ये अपडेट | World Cup 2019

Bhuvneshwar Kumar Injury: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद चौथे मैच में जीत की लय को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।

Image Source

इस मैच में टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान उपकप्तान रोहित शर्मा ने दिया जिन्होंने इस विश्वकप में अपना दूसरा शतक लगाते हुए 140 रनों की लम्बी पारी खेली वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी 65 गेंदो में 77 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवरो के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जिसके बाद जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो शुरू में ही भारतीय गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाज़ी के दौरान कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ा और वह सिर्फ 2.4 ओवरो की गेंदबाज़ी करने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए और दुबारा मैच में वापसी के लिए नहीं उतरे।

अगले 2 से 3 मैच रहेंगे बाहर | Bhuvneshwar Kumar injury

भुवनेश्वर कुमार के बाहर जाने के बाद सभी को यह चिंता थी कि, उनके ओवर कौन सा गेंदबाज़ पूरे करेगा जिसके बाद विजय शंकर जो अपने वनडे करियर का पहला विश्वकप मैच खेल रहे थे, उन्हें गेंदबाज़ी के लिए लगाया गया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम उल हक का विकेट लेकर जरूर सभी चौंका दिया।

Image Source

वहीं ड्रेसिंग रूम में गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण के साथ संजय बांगर और मुख्य कोच रवि शास्त्री फीजियो पैट्रिक फर्हाट के साथ बात करते हुए दिखे जिसके बाद भुवी को आगे गेंदबाज़ी ना कराने का फैसला कप्तान कोहली तक पहुंचाया गया।

भुवी को बायें पैर की हैम्सट्रिंग में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा और टीम उनको लेकर किसी भी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती थी। मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद जब भुवी की चोट के बारे में कप्तान विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, भुवनेश्वर कुमार की चोट उतनी गंभीर नहीं है और अगले कुछ दिनों में वह पूरी तरह से फिट हो जायेंगे लेकिन हमें उनको लेकर खतरा नहीं उठाना चाहते और वह अगले 2 मैचो में टीम का हिस्सा नहीं हो सकते है लेकिन मुझे अधिक चिंता इसलिए नहीं हो रही क्योंकि मोहम्मद शमी के रूप में हमारे पास एक और शानदार गेंदबाज़ मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago