भारत की जीत के बाद कुछ इस तरह से सोशल मीडिया पर उड़ा पाकिस्तान टीम का मज़ाक

India vs Pakistan – Best Memes: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया जहां इस मैच को लेकर बारिश एक बड़ा खतरा थी, लेकिन वह उतना प्रभाव मैच में नहीं डाल सकी और भारतीय टीम ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखते हुए डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इस मैच को 89 रनों से अपने नाम पर करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।

image source

India vs Pakistan – Best Memes | रोहित ने खेली शानदार पारी

पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद ने गेंदबाज़ो को लिए हालात मुफीद देखते हुए टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया जो थोड़ी ही देर बाद भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने गलत साबित कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 23.5 ओवरो में 136 रनों की साझेदारी कर डाली।

image source

वहाब रियाज़ ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए राहुल को 57 के निज़ी स्कोर पर ऑउट किया वहीं दूसरे छोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे रोहित शर्मा को रोकना आसान नहीं दिख रहा था और उन्होंने 85 गेंदो में अपने वनडे करियर का 24 शतक लगा दिया। रोहित इस मैच में 113 गेंदो में 140 रनों की पारी खेलने के बाद ऑउट हुए लेकिन उस समय तक वह अपना काम पूरा कर चुके थे।

रोहित के ऑउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने जिम्मेदारी लेते हुए 65 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली जिसमें दूसरे छोर से हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदो में 26 रनों की तेज पारी खेलकर अंतिम ओवरो में तेज़ी के साथ रन बनाकर स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।

image source

भारत के लिए रही आसान जीत

भारतीय टीम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के 2 ओपनिंग बल्लेबाज़ फकर जमान और इमाम उल हक ने शुरू में धीमीं गति के साथ रन बनाना शुरू किया लेकिन इसी दौरान भुवनेश्वकर कुमार हैम्सट्रिंग में खिचाव के कारण पवेलियन लौट गए और उनकी जगह पर गेंदबाज़ी करने के लिए आये विजय शंकर ने पहली ही गेंद पर इमाम उल का विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई।

फकर जमान और बाबर आजम ने इसके बाद स्थिती को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 115 गेंदो में 104 रन जोड़ दिए लेकिन कुलदीप यादव ने पहले बाबर को 48 और उसके बाद फकर जमान को 57 के स्कोर पर ऑउट करके भारतीय टीम की पकड़ मैच में काफी मजबूत कर दी जिसके बाद मोहम्मद हफीज़ और शोएब मलिक का विकेट भी जल्दी निकल गया।

image source

सरफराज अहमद से ही पाकिस्तान टीम को कुछ उम्मीद रह गयी थी लेकिन शंकर ने मैच में अहमद को ऑउट करके दूसरा विकेट लेने के साथ भारतीय टीम की जीत को पक्का कर दिया इसके बाद बारिश ने जरूर थोड़ा खलल डाला लेकिन दुबारा मैच जब शुरू हुआ तो पाक टीम को 40 ओवरो में 302 रन बनाने थे, जो उनके लिए उस स्थिती में बिल्कुल मुमकिन नहीं था और भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से मैच में जीत हासिल की।

यहां पर देखिए इस मैच को लेकर फैंस ने किस तरह की मीम्स से उड़ाया पाकिस्तान का मज़ाकः

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago