CWC19: भारत के खिलाफ हार के बाद देखिए कैसे रोते हुए इस पाकिस्तानी फैन ने बताया हार का कारण

Pakistan Fans Blame Burger for Defeat to India

भारतीय टीम ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच को जीतकर उसे 7-0 कर दिया है। इस मैच से पहले बारिश को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, जिसमें ऐसी उम्मीद की जा रही थी, कि मैच को रद्द भी करना पड़ सकता है, लेकिन बारिश ने मैच में उतना खलल नहीं पैदा किया और पाकिस्तान की टीम को आखिर में हार का मुंह देखना पड़ा।

Image Source

इस मैच को लेकर पिछले एक साल से तैयारियां चल रही थी और स्टेडियम में ऐसा फैंस का हुजूम देखकर ऐसा लगा रहा था, कि मैच एशिया में हो रहा हो और वहीं इससे पहले जब 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमों की फाइनल में भिडंत हुई थी, तो उसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी, जिस कारण पाक फैंस को उम्मीद थी, कि विश्वकप में इस बार रिकॉर्ड में कुछ बदलाव होगा।

लेकिन यह सारी उम्मीदें उस समय पाकिस्तानी फैंस की खत्म हो गयी जब टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन यदि इस मैच को लेकर देखा जाए तो पूरे मैच में एक समय भी ऐसा नहीं लगा कि वह जीत के लिए खेलने उतरे हैं और खेल के तीनों ही विभाग में पाक टीम भारतीय टीम के मुकाबले कहीं पिछड़ी हुई दिखी।

मैच से पहले खा रहे बर्गर और पिज्जा | Pakistan Fans Blame Burger for Defeat to India

पाकिस्तान टीम की इस मैच में हार के बाद फैंस में निराशा के साथ बेहद गुस्सा भी देखा गया और एक फैंस ने मैच के बाद एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए पाक खिलाड़ियों पर यह आरोप लगाया कि वह मैच से पहले टीम के खिलाड़ी पिज्जा, बर्गर और आईस्क्रीम खाते हुए दिख रहे हैं।

Image Source

साथ ही मैच के दौरान सरफराज़ अहमद की हरकत के बारे में भी फैंस ने गुस्सा दिखाते हुए कि, ऐसा लग रहा कि उन्हें कोई नींद में ही खेलने के लिए मैदान में लेकर आ गया हो और उन्हें नहीं पता आखिर मैच में क्या चल रहा है।

पाक टीम के लिए इस हार के बाद विश्वकप के सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना आसान काम नहीं रह गया क्योंकि इस समय टीम प्वाइंट्स टेबल पर 9 वें स्थान पर है और उन्हें अपने बाकी बचे सभी मैचो में जीत हासिल करनी होगी जो टीम का वर्तमान फार्म देखते हुए आसान नहीं दिख रहा है।

यहां पर देखिए उस फैंस के गुस्से का वीडियो

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago