इस एक दशक में भारतीय क्रिकेट टीम को 2 अलग अंदाज में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों को देखा, जिसमें एक नाम वर्तमान में तीनों फार्मेट के कप्तान विराट कोहली हैं, जो अपनी आक्रामकता के लिए पहचाने जाते हैं और उन्होंने टीम को टेस्ट क्रिकेट में जिस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया वह इससे पहले नहीं देखने को मिला था।
वहीं इससे पहले टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में कप्तानी का जिम्मा विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी निभा रहे थे, जो बेहद शांत रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किए जाते हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने इस दशक में जहां 28 साल के बाद साल 2011 में दूसरा वनडे विश्वकप जीता तो वहीं साल 2013 में हुई चैंपियंस ट्राफी को भी अपने नाम पर किया था।
जहां धोनी की कप्तानी के समय स्पिन गेंदबाज़ो का टीम में एक दबदबा देखने को मिलता था और घरेलू सीरीज़ में यह स्पिनर टीम की जीत में एक अहम भूमिका को निभाते हुए नजर आते थे, वहीं कोहली बिल्कुल ही अलग अंदाज के कप्तान हैं, जो तेज गेंदबाज़ो पर अधिक निर्भर दिखाई देते हैं और उनकी कप्तानी में टीम का तेज गेंदबाज़ी नेतृत्व काफी मजबूत होता हुआ नजर आया है।
इसी में एक खिलाड़ी जो इशांत शर्मा हैं, जिनको धोनी के साथ विराट कोहली की कप्तानी में भी खेलने का मौका मिला उन्होंने इन दोनों ही कप्तानों के बीच क्या बड़ा अंतर है, उसको लेकर एक बयान दिया क्योंकि इशांत ने साल 2019 में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सभी का दिल जीता है।
इशांत शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, धोनी की कप्तानी के समय हमारे पास उतना अनुभव नहीं और उस समय तेज़ गेंदबाज़ो को इस तरह से बदला भी नहीं जाता था और यह भी एक कारण हैं, कि एक ग्रुप में गेंदबाज़ी ना करने से हमें उतनी सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन जब आपको पता हो कि 3 से 4 तेज गेंदबाज़ो का एक पूल टीम में हैं, जिसमें बुमराह भी शामिल हैं, तो इससे काफी आसानी हो जाती है।
अनुभव और ड्रेसिंग रुम का मौहाल काफी शानदार रहा
शर्मा ने इस बात का खुलासा कि जब साल 2015 में विराट कोहली ने कप्तानी का जिम्मा अपने कंधो पर लिया तो उस समय हमारे पास अच्छा गेंदबाज़ी अनुभव आ चुका था और ड्रेसिंग रुम का माहौल भी एक परिवार की ही तरह था, जिस कारण हमारे लिए चीजे काफी आसान सी हो गयी।
रणजी सीज़न साल 2019-20 में इशांत शर्मा ने दिल्ली की टीम से वापसी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में 8 विकेट अपने नाम पर किये थे, जिसके बाद उनकी टीम को एक आसान जीत हासिल हो सकी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…