Biggest Controversies in World Cup :-  क्रिकेट को यूं तो जेंटलमैन का खेल कहा जाता है। इसके बावजूद इस टूर्नामेंट में कई बार ऐसे मौके आएं, जब क्रिकेट पर बदनुमा दाग लगा और इससे कई विवाद को भी हवा मिली। विश्व कप जैसे बड़े मौकों पर तो पूरी कोशिश होती है कि टूर्नामेंट को बिल्कुल साफ सुथरे तरीके से कराई जाए। लेकिन इसके बावजूद कई मौके आए जब इस बड़े टूर्नामेंट में भी विवाद देखने को मिला।

अब एक बार फिर मैदान सज चुका है। वर्ल्ड कप का 12वां सीज़न 30 मई 2019 से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने का रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टिमें  वहां पहुँच कर पसीने बहाने में लगी हुई है। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसका इंतज़ार दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रहता है। उन्हें विवाद मुक्त खेल की उम्मीद होती है। फिर भी कई बार विवाद गले पड़ चुका है। ऐसे में एक टूर्नामेंट के इतिहास के से जुड़े कुछ बड़े विवाद पर एक नज़र डालते हैं

क्रिकेट के बड़े विवाद, जिसने हिला दिया विश्व क्रिकेट को

#1 जब बारिश ने रौंद दिया दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में जाने का सपना

Biggest Controversies in World Cup :-  जब हम मैच देख रहे होते हैं, और कभी कभी बारिश के कारण खेल को रोकना पर जाता है, तो इसका फैसला हम डकवर्थ लुइस नियम के तहत होते देखते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया नज़र आती है। लेकिन विश्व कप इतिहास का सब से बड़ा विवाद एक बार इसी नियम के कारण खड़ा हुआ था। विश्व क्रिकेट की बेहतरीन टीम में गिने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के बारे में हम जानते हैं, की इसने अब तक फाइनल में जगह नही बनाया है।

image source

लेकिन 1992 विश्व कप में ऐसा मौका आया था, जब लगा कि टीम फाइनल में जगह बना लेगी। तभी बारिश ने बवंडर कर दिया। यह सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा था। इंग्लैंड ने 45 ओवर में 6 विकेट खो कर 245 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत के करीब जा चुकी थी। इसके फाइनल में जाने का सपना साकार नज़र आने लगा था। लेकिन जब अफ्रीका को 13 गेंद में 22 रन की ज़रूरत थी, बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। यही बारिश विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े विवाद का कारण बन गया।

जब बारिश रुकी तो दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुइस नियम के तहत सिर्फ 1 गेंद में 22 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। यह बिल्कुल असंभव ही था। एक समय आसानी से जीत की तरह जाती दिख रही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से इस तह बाहर हो गयी थी।

#2 जब जला ईडन गार्डन

Biggest Controversies in World Cup :-  भारत मे क्रिकेट एक धर्म की तरह है, यह बात किसी से छुपी नही है। इसके प्रति लोगों की दीवानगी हर दौर में रही है। लेकिन इसी दीवानगी और भारतीय टीम से बेशुमार उम्मीद ने ईडन गार्डन को दागदार कर दिया। 1996 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक आ चुकी थी। यहां इसका मुकाबला श्रीलंका से था। श्रीलंका ने 251 रन बनाए।

जवाब में खेलने आई भारतीय टीम ने तगड़ा जवाब देते हुए सचिन तेंदुलकर के धमाकेदार पारी के दम पर एक समय 98 रन पर सिर्फ 1 विकेट खो कर मज़बूत स्तिथि में थी। लेकिन 98 रन पर सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही खेल अप्रत्याशित रूप से बदल गया। 98/1 से भारत के अगले 7 विकेट केवल 22 रन जोड़ कर आउट हो गए। भारत का स्कोर 120 पर 8 विकेट हो गया। यहां से भारत के लिए हार की संभावना काफी अधिक बढ़ गयी।

image source

तभी इस ऐतिहासिक मैच का आनंद लेने आए हज़ारों की भीड़ ने ईडन गार्डन पड़ बवाल काट दिया। दर्शक निराश हो कर बोतल तथा अन्य सामान मैदान पर फेंकने लगे। यहां तक कि स्टेडियम में एक ओर आग भी लगा दिया गया। इस स्तिथि को देखते हुए खिलाडियों के सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने श्रीलंकाई टीम को मैदान से वापस बुला लिया। मैच को तब के मैच रेफरी क्लाइव लॉयड ने 15 मिनट के लिए रोक दिया। फिर भी स्तिथि नही संभली। अन्तः मैच में श्रीलंकाई टीम को जीत दे दिया गया। इस तरह श्रीलंका पहली बार फाइनल में गयी। और 1996 का विश्व कप भी जीता।

#3 पाकिस्तान टीम के कोच बॉब वूल्मर की मौत

हम सब जानते हैं, की 2007 का विश्व कप भारत के लिए बेहद ही खराब गुज़रा था। लेकिन इन सब से अलग 2007 विश्व कप में एक ऐसी घटना घटी जिससे कि पूरी दुनिया दंग रह गई। विश्व कप के बेहतरीन टीम मानी जा रही पाकिस्तान की टीम बेहद कमजोर माने जाने वाले आयरलैंड की टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए आई। मैच शुरू होते ही अप्रत्याशित चीज़ देखने को मिली।

image source

पाकिस्तान के मुकाबले क्रिकेट में कोई हैसियत नही रखने वाली आयरलैंड ने पाकिस्तान टीम को केवल 132 रन पर समेट दिया। इतना ही नही, जब आयरलैंड बल्लेबाज़ी करने आई तो उसने यह लक्ष्य 3 विकेट बाकी रहते पा लिया। यह अपने आप में अप्रत्याशित बात थी। लेकिन इसे क्रिकेट में होने वाला उलटफेर माना गया।

लेकिन असल विवाद तो इस मैच के खत्म होने के बाद रात में हुई। जिससे दुनिया हैरान रह गई। उस समय टीम के कोच रहे बॉब वूल्मर अपने होटल के कमरे में सुबह में मृत पाए गए। शुरू में माना गया कि हर्ट अटैक से मौत हुई है। लेकिन पैथोलोजिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबा कर हत्या की गई है। हत्या से बुकी के जुड़े होने की आशंका जताई गई। लेकिन फिर बाद में इस मौत को प्राकृतिक मौत मान लिया गया।

2007 विश्व कप का यह अंतिम विवाद नही था। टूर्नामेंट के फाइनल में भी लाइट्स को ले कर बड़ा विवाद हुआ। इस कारण फाइनल में ज़िम्मेदारी संभाल रहे अंपायर और मैच अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया गया था।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago