आईपीएल के ये 10 खिलाड़ी नज़र आएंगे विश्व कप में भी
#1. डेविड वार्नर
डेविड वार्नर लंबे समय बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। लेकिन जब उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कदम रखा तो बिल्कुल छा गए। इन्होंने हैदराबाद की ओर से केवल 12 मैच खेला। लेकिन इतने ही मैच में ये इतिह7 लिख गए।
12 मैच में 9 अर्धशतक और 1 शतक के सहारे इन्होंने 692 रन बनाते हुए टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले रहे थे। इन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी शामिल किया गया है। ऐसे में वह इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिताब बचाव में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
#2. लोकेश राहुल
IPL Superstars In Cricket World Cup :-आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल 12 में खेलने वाले लोकेश राहुल को भी विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि इन्हें रिज़र्व ओपनर के रूप में शामिल किया गया है।
लेकिन अगर मध्यक्रम नाकाम होता है, या ओपनर चोटिल होते हैं तो ये अपना जलवा दिखा सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 12 में 593 रन के साथ यह दूसरे हाई स्कोरर रहे थे।
#3. क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉक काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इन्होंने आईपीएल 12 में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डी कॉक ने आईपीएल 12 में कुल 16 मैच खेलते हुए 529 रन बनाए थे। हालांकि यह इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नही था। फिर भी ये काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
#4. जॉनी बेयरस्टो
IPL Superstars In Cricket World Cup :-अगर आईपीएल 12 में हैदराबाद की टीम अंतिम 4 तक गयी, तो इसका क्रेडिट डेविड वार्नर के साथ साथ दूसरे ओपनर जॉनी बेयरस्टो को जाता है। आईपीएल के अपना पहला ही सीज़न खेल रहे इंग्लैंड के इस ओपनर ने लाजवाब प्रदर्शन किया।
इन्होंने केवल 10 मैच खेलते हुए ही 445 रन ठोक दिए। इसके अलावा देखें तो इंग्लैंड के लिए हाल ही में ये पाकिस्तानी के खिलाफ जेसन रॉय के साथ मिल कर तूफानी फॉर्म में दिखे हैं। ऐसे में ये फिर कमाल कर सकते हैं।
#5. आंद्रे रसल
यूं तो विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम को काफी कमज़ोर माना जा रहा है। लेकिन कमाल की बात है कि इस कमज़ोर टीम को ही टूर्नामेंट में सब से खतरनाक टीम भी माना जा रहा है। इसका प्रमुख कारण टीम में आंद्रे रसल की मौजूदगी है। रसल IPL 12 के बाहुबली साबित हुए थे। सभी को जम कर धोया था।
इन्होंने 200* के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे इसके अलावा विकेट भी निकाले थे। ऐसे में इनके फॉर्म में होने पर चिंगारी सी दिख रही वेस्टइंडीज की टीम आग के शोलों में बदल सकती है। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए इस आग में हवा का काम कर सकते हैं। आईपीएल 12 गेल के लिए भी अच्छा बिता था।
#6. हार्दिक पंड्या
अगर मुंबई IPL 12 का ट्रॉफी उठाने में सफल रहा तो इसकी बड़ी वजह हार्दिक का प्रदर्शन है। आईपीएल 12 में हार्दिक ने बिल्कुल तबाही ही मचा दी थी। किसी को भी नही बक्शा था। बल्ले के साथ गेंद से भी अच्छे रहे थे।
ऐसे में फिलहाल भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर और स्ट्राइकर माने जा रहे हार्दिक टूर्नामेंट में बवंडर मचा सकते है। इन्होंने IPL 12 में 402 रन बनाए थे।
#7. जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस IPL 12 की चैंपियन बनी, उसकी बड़ी वजह टीम में एक से बढ़ कर एक तीस मार खां की मौजिदगी भी रही थी। हार्दिक के अलावा इनके पास जसप्रीत बुमराह के रूप में वर्तमान समय के सब से खतरनाक गेंदबाज़ भी था। बुमराह ने विश्व कप में कुल 19 विकेट लिए थे। ये बेशक भारत के सब से बड़े हथियार रहने वाले हैं।
#8. इमरान ताहिर
उम्र महज़ एक संख्या है, इसे दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने बखूबी साबित किया है। 40 साल के इमरान ताहिर आईपीएल 12 के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। CSK की ओर से खेलते हुए इन्होंने कुल 26 विकेट झटके थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ये इस विश्व कप में काफी महत्वपूर्ण रह सकते हैं।
#9. कागिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका भले ही अब तक विश्व कप के फाइनल में नही जा पाई हो, लेकिन टीम में दिग्गज खिलाड़ी हमेशा रहे हैं। इस बार भी कई खतरनाक खिलाड़ी टीम में हैं। IPL 12 के 12 मैच में ही 25 विकेट उड़ाने वाले रबाडा भी दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज़ गेंदबाजी के लिए बड़ा हथियार रहेंगे।
#10. शिखर धवन
IPL Superstars In Cricket World Cup :-दिल्ली के लिए IPL 12 में खेलते नज़र आए धवन के लिए भी सीज़न अच्छा गया था। इनके बल्ले से भी अच्छे रन निकले थे। दिल्ली को क्वालीफायर 2 तक लाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ मिल कर विश्व कप 2019 में ये बेहतर कर सकते हैं।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…