विश्व कप के सबसे अधिक मैचों मे अंपायरिंग करने वाले 7 अंपायर

Most Matches as a Umpire in World Cup:- किसी भी मैच को कराने के किए अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। उनमें मैच रेफरी, स्पोर्ट स्टाफ से ले कर अंपायर तक कि भूमिका होती है। इन सब में जो सब से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वह एक अंपायर की होती है। किसी अंपायर का एक फैसला किसी भी टीम का सारा खेल बिगाड़ सकती है। ऐसा दर्जनों बार देखने को मिलता रहा है कि अंपायर की गलती का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। खराब अंपायरिंग का शिकार भारतीय टीम भी कई बार होती रही है। 

दरअसल अंपायरिंग काफी मुश्किल काम है भी, जहां मात्र कुछ सेकेंड में ही फैसला करना होता है। ऐसे में संभव है कि गलती हो ही जाए। फिर भी कुछ ऐसे अंपायर हैं, जो कि आज भी काफी कम गलती करते नज़र आते हैं। ऐसे ही अंपायर को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भी चुना जाता है। आज आपको ऐसे ही 6 अंपायर के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम विश्व कप के सब से अधिक मैच में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Most Matches as a Umpire in World Cup

#1 डेविड शेफर्ड

Most Matches as a Umpire in World Cup:- इंग्लैंड के लिए 282 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले डेविड शेफर्ड के नाम विश्व कप के सब से अधिक मैच में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। शेफर्ड ने लंबे समय तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अंपायरिंग की। इनकी गिनती विश्व के बेहतरीन अंपायर में कई जाती थी। इस कारण इन्हें विश्व कप जैसे बड़े मौकों पर भी अंपायरिंग की ज़िम्मेदारी दी गयी। सिर्फ विश्व कप की बात करें तो इनके नाम सब से अधिक 1983 से 2003 विश्व कप तक कुल 46 मैच में अंपायरिंग का रिकॉर्ड दर्ज है।

image source

#2 स्टीव बकनर

Most Matches as a Umpire in World Cup:- स्टीव बकनर का नाम विश्व कप के सब से अधिक मैच में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर है। हालांकि इनकी गिनती विश्व के बेहतरीन अंपायरों में नही की जाती है। फिर भी इन्हें विश्व कप में काफी मौका मिला है। इनको सचिन तेंदुलकर के खिलाफ कई मौकों पर गलत फैसला देने के लिए याद किया जाता है। फिर भी 1992 से 2007 विश्व कप में भाग लेते हुए इन्होंने कुल 45 विश्व कप मैच में अंपायरिंग की है।

image source

#3 अलीम दार

वर्तमान समय में अलीम दार की गिनती विश्व के सब से बेहतरीन अंपायर में कई जाती है। 51 साल के अलीम दार पाकिस्तान में फर्स्ट क्लास स्तर के 17 मैच भी खेल चुके हैं। क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी तो अधिक नाम नही कमा सके। लेकिन अंपायर के रूप में इन्होंने काफी नाम कमाया है। इनके सटीक फैसले के कारण ही इन्होंने 2019 विश्व कप में भी अंपायरिंग के लिए चुना गया है। इनके अब तक के विश्व कप मैचों की बात करें तो इन्होंने 2003 से 2015 विश्व कप तक कुल 28 मैचों में अंपायरिंग करते नज़र आए हैं। एक बार फिर वह विश्व कप में अंपायर की भूमिका में नज़र आएंगे। बता दें कि ये अब तक 125 टेस्ट, 200 वनडे और 43 T20 मैच में अंपायरिंग कर चुके हैं। 

image source

#4 बिली बॉउडेन

इन्हें अधिक्तर अपने मजेदार अंदाज़ के लिए जाना जाता है। इन्हें अक्सर अंतराष्ट्रीय स्तर के मैच में भी मजेदार अंदाज़ में इशारा करने के लिए जाना जाता है। 2003 से 2015 के बीच अन्य अंतराष्ट्रीय मैच के अलावा इन्हें विश्व कप के 25 मैच में अंपायर की भूमिका निभाने का मौका मिला है। इस बार वह विश्व कप में अंपायरिंग करते नही देखा जाएगा। 

image source

#5 रूडी कोर्टज़न

2010 में अंपायरिंग से रिटायर होने वाले दक्षिण अफ्रीका के रूडी कोर्टज़न ने कुल 1992 से 2010 के बीच 108 टेस्ट, 209 वनडे और 14 T20 मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभाई है। इन्हें भी विश्व कप में अंपायरिंग करने का मौका मिला था। 1999 से 2007 के बीच इन्होंने कुल 25 विश्व कप मैच में अंपायर की भूमिका निभाई है। उस लिहाज से यह विश्व कप में सबसे अधिक मैच में अंपायरिंग करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

#6 साइमन टफेल

ऑस्ट्रेलिया के साइमन टफेल की भी गिनती विश्व के बेहतरीन अंपायर में होती रही है। 2012 में यह अंपायरिंग से विदाई ले चुके हैं। लेकिन ये आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य थे। इन्होनें 1999 से 2012 तक कुल 174 वनडे, 74 टेस्ट और 34 T20 में अंपायरिंग की है। इन्होंने 2003 से 2011 तक विश्व कप में अंपायरिंग की है। इनके नाम कुल 25 मैच में अंपायरिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। 

image source

#7 श्रीनिवास वेंकटराघवन

श्रीनिवास वेंकटराघवन भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। इन्होंने भारत के लिए 1965 से 1983 तक 57 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले थे। शुरुआती 2 विश्व कप में भारतीय टीम की कमान भी इन्ही के हांथ में थी। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इन्होंने अंपायरिंग में हाथ आजमाया और कामयाब रहे। इन्होंने 73 टेस्ट, 52 टेस्ट में अंपायरिंग की। ये उन चुनिंदा भारतीय अंपायर में शामिल है, जिन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में जगह मिली है। इनके नाम 1996 से 2003 विश्व कप के कुल 23 मैच में अंपायरिंग कराने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

image source

बता दें कि भारत से अब भी बड़ी संख्या में क्वालिटी अंपायर देखने को नही मिले हैं। हालांकि 2019 विश्व कप के लिए घोषित अंपायर की लिस्ट में इस बार 1 भारतीय अंपायर, एस रवी को जगह दी गयी है। 

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago