Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप के एक मैच में सबसे अधिक रन लुटाने वाले 6 गेंदबाज़

Bowlers to Concede most Runs in World Cup : क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज़ रन देना नही चाहता है। उसकी हमेशा कोशिश कम से कम रन देने, और अधिक से अधिक विकेट लेने की होती हैं। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, क्रिकेट घोर अनिश्चितताओं का खेल है। यहां अगले पल क्या घटित हो जाए, अंदाज़ लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजो के साथ ऐसा अक्सर देखने को मिल जाता है। कोई गेंदबाज़ शुरुआत में काफी प्रभावी नज़र आता है। लेकिन अगले स्पेल में इस कदर पिट जाता है कि उसका सारा ग्राफ ही इधर उधर हो जाता है।

विश्व कप के बड़े दबाव वाले मैच में भी ऐसा अक्सर देखने को मिल जाता है, जब गेंदबाज़ काफी बुरे पिट जाते हैं। आज ऐसे ही 6 गेंदबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम विश्व कप के एक मैच में सबसे अधिक रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।

Top 6 Bowlers to Concede most Runs in World Cup

#1 मार्टिन नेडन

Image Source

Bowlers to Concede most Runs in World Cup : न्यूज़ीलैंड के लिए 1983 विश्व कप में खेलते हुए तेज़ गेंदबाज़ मार्टिन नेडन का दिन इतना खराब बीता की उनका नाम एक मैच में सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर शामिल करवा गया। 9 जून 1983 को विश्व कप के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम आमने सामने थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 322 रन ठोक दिए। इसमें से मार्टिन नेडन ने ही अकेले 12 ओवर में 2 विकेट लेने के बावजूद 105 रन लुटा दिए थे। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड 323 के जवाब में केवल 216 पर सिमट गई थी।

#2 जेसन होल्डर

Image Source

2019 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम की कमान संभाल रहे तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड पिछले ही विश्व कप यानी 2015 में दर्ज हो गया था। 27 फरवरी 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए इस मुकाबले में जेसन होल्डर ने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। 2 मेडन रखते हुए 1 विकेट भी अपने नाम कर चुके थे। लेकिन डिविलियर्स की पारी ने इनका अंत काफी बुरा कर दिया। मैच खत्म होने पर डिविलियर्स के खाते में 66 गेंद में 162 रन था और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 408 रन था। जेसन होल्डर 10 ओवर में 104 रन लुटा गए थे। यह मैच बड़े अंतर से अफ्रीका के नाम रहा था।

#3 दौलत जदरान

Image Source

2015 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ खेलते हुए अफगानिस्तान की हालत डेविड वार्नर ने काफी पतली कर दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर के 133 गेंद में 178 रन की मदद से विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, 417 रन बना दिया। खास बात यह रही कि अफगानिस्तान के अधिकतर गेंदबाज़ पिट गए, लेकिन दौलत जदरान कुछ अधिक पिट गए। मैच ख़त्म होने पर इनके नाम 10 ओवर में 1 मेडन और 2 विकेट के बाद भी 101 रन लुटाने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका था।

#4 अश्नथा डी मल

Image Source

श्रीलंका के लिए 17 टेस्ट और 57 वनडे मैच खेलने वाले गेंदबाज़ अश्नथा डी मल 13 अक्टूबर 1987 को विश्व कप के 7वें मैच में 10 ओवर में 1 विकेट ले कर 97 रन लुटा गए थे। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में  4 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए थे। इसमें वेस्टइंडीज के कप्तान विवियन रिचर्ड्स ने 125 गेंद में ही 181 रन की तूफ़ानी पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 6 विकेट बाकी रहने के बावजूद 169 रन ही बना पाई थी।

#5 ड्वेन लेवरॉक

Image Source

2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ हुए एक मुक़ाबले में बरमूडा टीम बड़ी बुरी तरह पिट गयी थी। इसमें तो बरमूडा टीम के अधिक्तर गेंदबाज़ों के नसीब में पिटाई ही लिखी हुई थी। लेकिन ड्वेन लेवरॉक काफी अधिक पिट गए थे। इन्होनें अपने कोटे के 10 ओवर में 1 विकेट लेते हुए 9.60 की दर से 96 रन लुटा दिए थे। यह मैच काफी बड़े अंतर से भारत के नाम रहा था। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम अंत में विश्व कप से बाहर हो गयी थी।

#6 आंद्रे रसल

Image Source

2015 विश्व कप वेस्टइंडीज टीम के लिए बिल्कुल भी खास नही बीत पाया था। अधिक्तर मौकों पर इसे हार ही मिली थी। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप के चौथे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में आंद्रे रसल ने अपने 10 ओवर में 2 विकेट लेने के बाद भी 96 रन लुटा दिए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बना दिए थे। इसी मैच में मार्टिन गुप्टिल ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 163 गेंद में 238 रन ठोक दिए थे। यह मैच 143 रन से न्यूज़ीलैंड के पक्ष में गया था।

Also Check :

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago