ICC World Cup 2019 Prize Money: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी टिमें भी तैयार है। बस अब सभी टीम फिलहाल वार्म अप मैच के ज़रिए अपने अपने शक्ति परीक्षण में लगी हुई हैं। यह टूर्नामेंट 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार के विश्व कप को ऐतिहासिक बनाने के आईसीसी भी जी तोड़ मेहनत करते हुए अभूतपूर्व तैयारी कर रही हैं।
इसी क्रम में इसे और भी भव्य बनाने के लिए इस टूर्नामेंट में इस बार टूर्नामेंट के इतिहास की सब से बड़ी रकम इनाम के रूप में देने की घोषणा की गई हैं। इस साल यानी 2019 विश्व कप में आईसीसी द्वारा कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 70.11 करोड़ भारतीय रुपए सभी टीमों को इनाम देने के लिए रखा गया है। इस साल प्रत्येक मैच जीतने पर टीम को भाड़ी भरकम रकम दी जाएगी। इसमें से सबसे बड़ी इनाम की राशि टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को दी जाएगी।
जीतने वाली टीम को मिलेगा इतना पैसा
ICC World Cup 2019 Prize Money: इंग्लैंड और वेल्स की मेज़बानी में शुरू होने जा रहे 2019 विश्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए आईसीसी ने घोषणा की है कि इस साल विश्व कप जीतने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर दी जाएगी।
4 मिलियन डॉलर को भारतीय रुपए में देखें तो यह लगभग 28 करोड़ रुपए होता है। बता दें कि, यह रकम अपने आप में ऐतिहासिक है। टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक किसी भी सीज़न इतनी बड़ी रकम टूर्नामेंट जितने वाली टीम को नही दी गयी है।
हारने वाले टीम के हिस्से में आएगी इतनी रकम
ICC World Cup 2019 Prize Money: ऐसा नही है कि केवल टूर्नामेंट जितने वाली ही टीम को पैसे दिए जाएंगे। बल्कि फाइनल में भी जगह बना कर हारने वाली टीम यानी टूर्नामेंट की उप विजेता रहने वाले टीम को भी उसके प्रदर्शन का इनाम दिया जाएगा।
इस साल उप विजेता रहने वाले टीम को जीतने वाली टीम से आधी रकम यानी 2 मिलियन डॉलर दी जाएगी। बता दें कि 2 मिलियन डॉलर भारतीय राशि में 14.02* करोड़ होते हैं।
सेमीफाइनल में जाने वाली टीम भी होगी मालामाल
ICC World Cup 2019 Prize Money: उस बार आईसीसी ने सभी टीम को उसकी जीत का और टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने का पूरा पूरा इनाम देने की घोषणा की है।
टूर्नामेंट में इस साल भाग ले रही 10 टीमों में से टॉप की 4 टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। जैसा कि इनमें से कोई 2 ही टीम फाइनल में जाएगी, बाकी की 2 टीम का सफर सेमीफाइनल तक ही थम जाएगा, तो आईसीसी ने उसके साथ भी न्याय करते हुए उसके लिए भी 0.80 मिलियन यानी कि लगभग 5.60* करोड़ भारतीय रुपये देने की घोषणा की है। यानी कि कुल 2 टीम 5.60 करोड़ के इनाम के साथ सेमीफाइनल में हार झेल कर टूर्नामेंट से विदा होगी।
लीग स्टेज पार करने वाले टीम को मिलेंगे 1 लाख डॉलर
ICC World Cup 2019 Prize Money: टूर्नामेंट में लीग स्तर में बेहतर प्रदर्शन कर जो भी टीम नॉक ऑउट के मुकाबले में जगह बनाती है,उसके लिए भी एक लाख डॉलर का इनाम रखा गया हैं टूर्नामेंट में कुल 6 टीम नॉकआउट के मुकाबले में उतरेगी।
लीग स्टेज में भी जीतने पर मिलेंगे पैसे
ICC World Cup 2019 Prize Money: अमूमन यह देखने को नही मिलता है कि लीग स्टेज के भी मैच जीतने पर इमाम दिया जाता हो, लेकिन विश्व कप काफी बड़ा मौका होता है। इसमें विश्व की टॉप 10 टिमें ही भाग ले रही है,
ऐसे में उन्हें सम्मान देने के लिए इस साल लीग मुकाबले में भी जीत दर्ज करने वाली टीम को 40 हज़ार अमेरिकी डॉलर देने का प्रावधान किया गया है। बता दें कि 2019 विश्व कप में 30 मई से ले कर 14 जुलाई के बीच फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबलों को छोड़ को उससे पहले कुल 45 लीग मैच भी खेले जाएंगे।
इन 45 लीग मुकाबले में टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 10 टिमें एक दूसरे के खिलाफ एक – एक मुकाबले खेलती नज़र जाएगी। ऐसे में जो भी टीम लीग मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, उसे प्रति मैच 40 हज़ार अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। जैसे जैसे टूर्नामेंट में टीम आगे यानी सेमीफाइनल, फाइनल तक जाएगी, उसका इनाम भी बड़ा हो जाएगा। कुल 45 मैच में टीम को 40,000 हज़ार डॉलर दिए जाएंगे।
2015 में इतना था इनाम
ICC World Cup 2019 Prize Money: विश्व कप 2015 में भी टीमों को बड़ा इनाम दिया गया था। उस साल भी लीग स्टेज, सेमीफाइनल, फाइनल के आधार पर ही इनामी राशि की व्यवस्था की गई थी।
2015 में फाइनल जितने वाली टीम को 3,957,000 डॉलर, उप विजेता को 1,750,000 डॉलर, सेमीफाइनल में हारने वाले टीम को 600,000 डॉलर तथा क्वार्टरफाइनल में हार झेलने वाली टीम को 300,000 डॉलर दिए गए थे। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने पर 45,000 डॉलर की राशि तथा ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीम को 35,000 डॉलर दिए गए थे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…