Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़

Most Hatricks in world cup :- किसी  भी गेंदबाज़ के लिए हैट्रिक लेना ज़िंदगी का सब से यादगार पल होता है। लगातार 3 गेंद पर 3 विकेट चटकाना कुछ ऐसा ही है, जैसे कि वनडे में दोहरा शतक लगाना। अमूमन हैट्रिक विकेट देखने को नही मिलते हैं। बात विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की भी करें तो यहां बड़ी आसानी से हैट्रिक नही मिलता है। अब तक केवल कुछ ही गेंदबाज़ो को विश्व कप में हैट्रिक हासिल हुई है। आएं नज़र डालते हैं, उन्हीं गेंदबाज़ों पर जिनके नाम विश्व कप में हैट्रिक लेने का गौरव दर्ज है।

विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़

#1. चेतन शर्मा

विश्व कप शुरू होने के बाद इसका 3 सीज़न बिना किसी भी हैट्रिक के ही निकल गया। टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक अंततः टूर्नामेंट के चौथे सीज़न में भारत में हुए 1987 विश्व कप में आया। यह हैट्रिक भारतीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा ने लिया था। इस तरह विश्व कप इतिहास में पहला हैट्रिक चेतन शर्मा के ही नाम है।

image source

चेतन ने अंतिम लीग मुकाबले में नागपुर के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवन चैटफील्ड को लगातार गेंदों पर बोल्ड करते हुए यह हैट्रिक ली थी।

#2. शकलैन मुश्ताक

विश्व कप इतिहास का पहला हैट्रिक चेतन शर्मा के हासिल करने के बाद विश्व कप में अगले हैट्रिक के लिए 12 साल का लंबा इंतज़ार करना पड़ा। यह हैट्रिक पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर  शकलैन मुश्ताक ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हासिल किया था। जिम्बाब्वे 272 रन का पीछा कर रही थी।

image source

123 रन पर 7 विकेट खो कर जिम्बाब्वे गहरी संकट में थे। मुश्ताक ने यहां आ कर बाकी के भी 3 बल्लेबाज को लगातार गेंद पर समेटते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाने के साथ साथ हैट्रिक भी ले ली। यह हैट्रिक 1999 में आया था।

#3.चमिंडा वाश

1999 के बाद विश्व कप का तीसरा हैट्रिक 2003 विश्व कप में आया। यह हैट्रिक आया भी बिल्कुल रिकॉर्डतोड़ अंदाज़ में। 2003 विश्व कप में श्रीलंका की टीम बंग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए आई।

image source

लेकिन बंग्लादेश की शुरुआत ऐसी रही कि किसी ने सपने में भी नही सोचा था। चमिंडा वाश ने मैच की पहली ही 3 गेंद पर 3 विकेट लेते हुए हैट्रिक हासिल कर लिया। विश्व कप के अलावा वनडे मैच में भी यह पहला मौका था, जब किसी गेंदबाज़ ने पारी की पहली ही 3 गेंद पर हैट्रिक लिया हो।

#4. ब्रेट ली

Most Hatricks in world cup:- ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज़ रहे रफ़्तार के सौदागर ब्रेट ली के आगे अच्छे अच्छे बल्लेबाज खौफ खाते थे। इनके नाम भी विश्व कप में हैट्रिक हैं। 2003 में ही इन्होंने भी लिया था। चमिंडा वाश के हैट्रिक के 11 दिन बाद ही केन्या जैसी कमज़ोर टीम के खिलाफ खेलते हुए हासिल किया था। पारी के चौथे ओवर में इन्होंने हैट्रिक लेते हुए केन्या का स्कोर 3 रन पर 3 विकेट कर दिया।

image source

#5. लसिथ मलिंगा

विश्व कप इतिहास में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इकलौते गेंदबाज़ हैं, जिनके नाम विश्व कप में 2 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इन्होंने अपने पहला हैट्रिक 2007 में दक्षिण अफ्रीका जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ लिया था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका बिल्कुल जीत के करीब थी। इसे सिर्फ 4 रन की ज़रूरत थी। 5 विकेट भी बाकी थे। लेकिन मलिंगा ने आ कर पासा पलट दिया।

image source

इन्होंने ओवर की अंतिम 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। जब अगला ओवर ले कर आए तो पहली ही गेंद पर जैक कैलिस को आउट कर दिया। मलिंगा का हैट्रिक हो गया। लेकिन वह यहीं नही रुके। अगली गेंद पर 1 विकेट और ले लिया। इस तरह इनके नाम 4 गेंद में 4 विकेट आए। इसके बावजूद 1 विकेट से मैच दक्षिण अफ्रीका न अपने नाम कर लिया।

#6. केमार रोक

Most Hatricks in world cup:- केमार रोक वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप में हैट्रिक हासिल किया है। रोच ने यह हैट्रिक 2011 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ लिया था। नीदरलैंड 331 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। जवाब में वह 115 पर 7 विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी। इसी स्कोर पर रोच ने बाकी 3 विकेट भी ले कर मामला सलटा दिया।

image source

#7. लसिथ मलिंगा

केमार रोच के हैट्रिक लेने के अगले ही दिन लसिथ मलिंगा ने केन्या के खिलाफ 2011 विश्व कप में हैट्रिक लेते हुए विश्व कप में 2 हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। पहले हैट्रिक की तरह ही मलिंगा ने यह हैट्रिक भी 2 ओवर में लिए। पके इन्होंने अपने 7वें ओवर की अंतिम गेंद पर 1 तथा 8वें ओवर की पहली 2 गेंद पर आउट करते हुए हैट्रिक हासिल कर लिया।

image source

#8. स्टीवन फिन

2015 विश्व कप में इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने सामने थी। इस मैच में अंतिम ओवर की 3 गेंद पहले तक ऑस्ट्रेलिया का जलवा रहा। लेकिन अंतिम 3 गेंद फिन अपने नाम कर गए। ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 6 विकेट खो कर 342 रह बना कर बेहद मज़बूत स्तिथि में थी। लेकिन अगले 3 गेंद पर ब्रैड हैडिन, ग्लेन मैक्सवेल तथा मिचेल जॉनसन के विकेट से यह हैट्रिक हो गया। फिन विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाडी हैं।

image source

#9. जेपी डुमिनी

Most Hatricks in world cup:- दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी अधिक्तर अपनी बल्लेबाज के कारण जाने जाते हैं। लेकिन गेंदबाज़ी में भी ये अच्छे रहे हैं। इसका सुबूत 2015 विश्व कप में लिया इनका हैट्रिक भी दे रहा है। यह हैट्रिक श्रीलंका के खिलाफ आया था। इस मुकाबले में डुमिनी अपना 8वां ओवर डाल रहे थे।

उस ओवर की अंतिम गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज को कैच आउट कर दिया। फिर अपने 9वें ओवर में गेंदबाज़ों करते हुए इन्होंने पहले 2 गेंद पर विकेट ले कर हैट्रिक ले लिया। डुमिनी विश्व अफ्रीका की ओर से विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago