BP vs HT Dream11 Prediction, Playing 11, Live Score: Qualifier 2, KPL 2019
कर्नाटका प्रीमियर लीग के इस सीज़न में दूसरा क्वॉलीफायर मैच बेलाग्वी पैंथर्स और हुबली टाइगर्स के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम शनिवार को फाइनल मैच में बेल्लारी टस्कर्स के खिलाफ भिडेगी। पैंथर्स को पहले क्वॉलीफायर मैच में टस्कर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, अब टीम को दूसरे क्वॉलीफायर मैच में एकबार फिर से फाइनल मैच में जगह बनाने का मौका मिलेगा।
विनय कुमार की कप्तानी वाली टीम ने एलिमिनेटर मैच में शिवामोगा लायंस को 20 रन से हराकर दूसरे क्वॉलीफायर में अपनी जगह को पक्का किया अब टीम को पैंथर्स के खिलाफ खेलना है, जिनकी टीम में मनीष पांडे की कमी को साफ तौर पर समझा जा सकता है। टाइगर्स की टीम ने इससे पहले बेलाग्वी को लीग स्टेज़ के मैच में हराया था।
मैच डिटेल्स | BP vs HT Match Details
केपीएल के इस सीज़न का दूसरा क्वॉलीफायर मैच बेलाग्वी पैंथर्स और हुबली टाइगर्स के बीच में मैसूर के श्रीकांतदत्ता नरसिम्हा राजा वादियार ग्राउंड में शाम को 7 बजे खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।
वेदर कंडीशन | BP vs HT Weather Conditions
अभी तक मैसूर में इस सीज़न के जो भी मैच खेले गए हैं, उसमें बारिश का खलल नहीं पड़ा है और पिछले हफ्ते से मौसम में काफी सुधार देखने को मिला है, खासकरके शाम के समय में। जिसके बाद दूसरे क्वॉलीफायर मैच में ऐसे ही मौसम की उम्मीद की जा सकती है।
पिच रिपोर्ट | BP vs HT Pitch Report
मैसूर के इस मैदान में पिछले 3 मैचो में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां की पिच में लगातार 180 से अधिक रनों का स्कोर बनते हुए देखा गया है। अब जो भी टीम टॉस जीतेगी उसके लिए पहले बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी करने का फैसला काफी कठिन होने वाला है। पिछले तीन मैचो में शाम के समय दूसरी पारी में औसत स्कोर 170 का रहा है।
औसत पहली पारी का स्कोर – 196 रन
संभावित प्लेइंग इलेवन | BP vs HT Probable Playing 11
हुबली टाइगर्स:
मोहम्मद ताहा, लवनीत सिसोदिया (विकेटकीपर), आर. विनय कुमार (कप्तान), प्रवीण दूबे, पवन केबी., केएल श्रीजित, डेविड मैथिस, श्रेयस गोपाल, आदित्य सोमाना, अभिलाष शेट्टी, मित्रकांत यादव।
बेलाग्वी पैंथर्स:
मीर कुन्ने अब्बास (कप्तान), स्टैलिन हूवर, रक्षित एस., रविकुमार समर्थ, दिकांशु नेगी, अभिनव मनोहर, शुभांग हेगडे, रितेश भटकल, अविनाश डी., दर्शन एमबी., जहरूर फारूखी।
टॉप पिक्स | BP vs HT Top Picks
विनय कुमार ने अभी तक गेंदबाज़ी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन कुमार ने बल्लेबाज़ी में टीम के लिए एक एंकर रोल को अदा जरूर किया है। रविकुमार समर्थ और मोहम्मद ताहा से इस मैच में अच्छी बल्लेबाज़ी की उम्मीद की जा सकती है।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | BP vs HT Dream11 Team Prediction
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर्स
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…