Categories: Cricket

टेस्ट इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने एक ही टेस्ट में पारी की शुरूआत भी कि और नंबर 11 पर भी खेले

Cricket का खेल अनिश्चिताओं से काफी भरा हुआ रहता है, इसी कारण कोई भी पूरी तरह से अपनी संभावनाओं को सहीं नहीं बता सकता। टेस्ट Cricket में हमने कई बार देखा है, कि एक निचले क्रम के बल्लेबाज़ को हालात के अनुसार नाइट वाचमैन की भूमिका में उपर बल्लेबाज़ी के लिए भेज दिया जाता है, जिससे वह दिन का खेल खत्म होने तक बल्लेबाज़ी करके अपनी भूमिका को सही ठहरा सकता है।

लेकिन टेस्ट इतिहास में हमें कुछ ऐसे भी दिलचस्प किस्से देखने को मिले हैं, जब नंबर 11 पर खेलने वाले खिलाड़ी को उसी टेस्ट में पारी की शुरूआत करने के लिए भी टीम ने भेज़ा है औऱ वह काफी हद तक सफल भी रहे हैं।

कभी दिन का खेल खत्म होने पर बल्लेबाज़ी का आना जिससे टीम को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, तो कभी किसी ओपनिंग बल्लेबाज़ के चोटिल हो जाने के कारण निचले क्रम के बल्लेबाज़ को उसकी जगह पर पारी की शुरूआत करने के लिए भेजना।

हम आपको आज ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट Cricket के इतिहास में एक ही टेस्ट में नंबर 11 पर भी बल्लेबाज़ी की और पारी की शुरूआत भी करने के लिए भेजे गए।

#1 जैक लीच (Jack Leach)

कुछ ही दिन पहले नयी विश्व विजेता बनी इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 1 मैच की टेस्ट सीरीज़ लार्ड्स के मैदान में खेली थी, जिसमें पहली बार स्पिन गेंदबाज़ जैक लीच को टेस्ट में पदार्पण करने का मौका मिला था। इस टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 85 रनों के अंदर ही सिमट गयी।

इसके बाद आयरलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 122 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दिन के आखिर में टीम की पहली पारी सिमट गयी और इस कारण इंग्लैंड को उस दिन 1 ओवर की बल्लेबाज़ी करनी थी।

इंग्लैंड की टीम ने अपने प्रमुख ओपनर जेशन रॉय को भेजने की जगह रोरी बर्न्स के साथ जैक लीच को 1 ओवर बल्लेबाज़ी करने के लिए भेज़ा जो पहली पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे थे।

जैक लीच ने भी उस 1 ओवर को निकालने के साथ अगले दिन 92 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को इस बात के बारे में बता दिया था, कि वह एक बल्लेबाज़ के तौर पर काफी सक्षम हैं।

#2 ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ बल्लेबाज़ ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी, जिसमें अफ्रीका की पहली पारी में मिचन जॉनसन की एक गेंद स्मिथ के हाथ में जाकर लगी जिससे वह फ्रैक्चर हो गया।

टीम की दूसरी पारी में स्मिथ पारी की शुरूआत करने के लिए नहीं आ सके जिसके बाद टीम को जरूरत पड़ने पर काफी सारे प्रोटेक्शन के साथ नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे जिससे मैच को ड्रा करवाया जा सके।

स्मिथ टीम को भले ही हार से नहीं बचा सके हो लेकिन उसके बावजूद उन्होंने जिस तरीके से दर्द को सहते हुए बल्लेबाज़ी की थी, उसके बाद उनके इस कदम को लेकर हर तरफ तारीफ हुई थी।

#3 हैरी बट (Harry Butt)

इंग्लैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर हैरी रिडगन बट Cricket इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने एक ही टेस्ट में टीम के लिए पारी की शुरूआत भी की थी और उसके बाद नंबर 11 पर भी बल्लेबाज़ी के लिए उतरे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहले टेस्ट खेल रहे हैरी ने पहली पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी की थी।

इसके बाद दिन के आखिरी में इंग्लैंड की टीम को फिर से बल्लेबाज़ी के लिए आना पड़ा और टीम को उस दिन सिर्फ 2 ओवर की और बल्लेबाज़ी करनी थी, जिसके बाद हैरी बट को सीडब्लू राइट के साथ पारी की शुरूआत के लिए भेज दिया गया।

#4 अजीम हफीज़ (Azeem Hafeez)

पाकिस्तान के इस पूर्व बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अजीम हफीज ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भारत के खिलाफ बैंगलूरू के मैदान में किया था। इसके बाद नागपुर में हुए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में हफीज को 4 रन पर रवि शास्त्री ने ऑउट कर दिया।

जिसके बाद पाकिस्तान टीम को जब दूसरी पारी खेलने का मौका मिला तो हफीज़ को नाईट वाचमैच के तौर पर पारी की शुरूआत करने के लिए पाक टीम ने भेज़ दिया और हफीज ने 18 रनों की पारी खेलकर ऑउट हुए।

#5 डैनी मॉरिसन (Danny Morrison)

न्यूज़ीलैंड के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ को Cricket जगत काफी अच्छी तरह से जानता हैं। डैनी ने लम्बे समय तक कीवी टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभाई जो उपरी क्रम में बल्लेबाज़ी के साथ निचले क्रम में भी टीम को मजबूती दे सकता है।

साल 1990 में भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे पर कीवी टीम को एक टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के लिए अपनी आखिरी पारी में 2 रनो की दरकार थी, जिसके बाद मॉरिसन जो पहली पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 3 रन पर नाबाद रहे थे, टीम ने उन्हें दूसरी पारी में पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा और वह जीत दिलाकर वापस लौटे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago