CWC 2019 : ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम का सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तरह से उड़ाया मज़ाक

Eng vs Aus Best Memes from the Match: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप का रोमांच अब काफी अधिक बढ़ चुका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके इस विश्वकप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम तो बन गयी है, लेकिन इंग्लैंड के लिए अब आगे की राह बेहद कठिन सी हो गयी क्योंकि उसे यदि सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करना है, तो अगले दोनों ही मैच में जीत दर्ज करना होगा।

विश्वकप की शुरूआत से पहले इंग्लैंड को इस बार जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि उसने पिछले 2 सालों में काफी शानदार क्रिकेट खेलने के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 के पायदान पर काबिज़ है, लेकिन विश्वकप जीतने का दबाव शायद टीम पर एकबार फिर से दिखने लगा है और इसी कारण टीम 7 मैच में 3 गवां चुकी है और उसे अपने अगले 2 मैच भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने हैं, जिस कारण टीम के लिए आगे की राह और भी अधिक मुश्किल भरी दिखाई दे रही है।

Image Source

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए इस मैच में पहले कप्तान ऐरन फिंच ने शानदार शतकीय पारी खेली और उसके बाद जेशन बैरनड्राफ ने 5 विकेट हासिल करके टीम की जीत में अहम योगदान देते हुए सेमीफाइनल में जगह को पक्का कर दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता मिलने पर ऑस्ट्रेलियन टीम ने 50 ओवरो में 286 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसका पीछा करना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं था और इसे अधिक मुश्किल बनाने का काम मिचेल स्टार्क के साथ जेशन बैरनड्राफ ने मिलकर किया दोनों ने पहले 10 ओवरो में ही 3 विकेट निकालकर मैच में पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया को हावी कर दिया।

इसके बाद बेन स्टोक्स ने जॉस बटलर के साथ मिलकर टीम को इस स्थिती से निकालने की कोशिश जरूर की लेकिन उस्मान ख्वाजा के एक शानदार कैच ने जॉस बटलर को पवेलियन भेज दिया वहीं स्टोक्स को स्टार्क ने अपनी रिवर्स स्विंग यॉर्कर गेंद पर बोल्ड करके इंग्लैंड की इस मैच को जीतने की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। आदिल रशीद ने अंत में जरूर कुछ शॉट खेले लेकिन उससे पहले ही इंग्लैंड की हार इस मैच में तय हो चुकी थी और पूरी टीम 45 ओवर में 221 रन बनाकर सिमट गयी, बेरनड्राफ ने इस मैच में 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए फैंस ने इंग्लैंड की इस हार के बाद फैंस ने किस तरह मीम्स के जरिए उड़ाया मज़ाक | Eng vs Aus Best Memes from the Match

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago