CWC 2019: क्या श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में भारतीय टीम देगी इस खिलाड़ी को मौका

India vs Sri Lanka Dream11 Prediction: विश्वकप 2019 में भारतीय टीम को अपना आखिरी लीग मैच 6 जुलाई को हेडिंग्ले के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जहां पिछले मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया था लेकिन विराट कोहली इस मैच को भी हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

वहीं श्रीलंका की टीम के लिए यह विश्वकप उतना अच्छा नहीं बीता टीम ने 8 मैचो में से सिर्फ 3 में ही जीत हासिल कर सके जबकि 2 मैच बारिश के कारण रद्द रहे थे, जिस कारण टीम इस मैच में जीत हासिल करके अपने सम्मान को बचाना चाहेगी।

आमना-सामना

दोनों ही टीमों के बीच अभी तक विश्वकप में 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 3 में जबकि श्रीलंका ने 4 मैचो में जीत हासिल की जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं पिछले चार मैचो में दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें भारत ने 3 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीलंका ने 2 में जीत और 2 में हारी है।

इन पर रहेगी नज़रे

भारत

  • रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के लिए यह विश्वकप अभी तक काफी शानदार बीत है और उन्होंने 8 मैचो में 90.66 के औसत से 544 रन बना चुके हैं, जिसके बाद रोहित के पास सचिन तेंदुलकर के 673 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का काफी सुनहरा मौका होगा।

पिछले मैच में रोहित ने चौथा शतक लगाकर एक विश्वकप में 4 शतक लगाने वाले कुमार संगकारा के बाद दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं और यदि वह एक शतक और लगा देते हैं, तो विश्वकप के एक एडिश न में 5 शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ बन जायेंगे।

  • विराट कोहली

विराट कोहली ने अभी तक इस विश्वकप में एक भी शतकीय पारी नहीं खेली है, लेकिन उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली और वह रोहित के बाद भारतीय टीम के लिए विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं। कोहली ने 8 मैचो में 48.33 के औसत से 435 रन बना चुके हैं।

श्रीलंका

  • लसिथ मलिंगा

इस विश्वकप में श्रीलंका के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन लसिथ मलिंगा ने किया है। मलिंगा ने 6 मैचो में गेंदबाज़ी करते हुए जहां सिर्फ 291 रन दिए तो वहीं 12 विकेट भी अपने नाम पर किए जिसके बाद वह विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 6 वें गेंदबाज़ बन गए हैं।

  • दिमुथ करूणारत्ने

दिमुथ करूणारत्ने ने जिस तरह से टीम के लिए अकेले बल्लेबाज़ी में पूरी जिम्मेदारी निभाई है। करूणारत्ने ने 6 मैचो में 36.33 के औसत से 220 रन बनाये हैं और वह श्रीलंका के लिए इस विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। भले ही श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं लेकिन वह एक शानदार तरीके से अंत करना चाहेगी।

टीम स्कॉवड

श्रीलंका – दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), धनंजया डी सिल्वा, अविष्का फर्नोंडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज़, जीवन मेंडिस, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, थिसारा परेरा, मलिंदा श्रीवर्धना, लहिरू थिरिमाने, ईशुरू उडाना, जैफ्री वैंडर्से।

भारत – विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

संभावित ड्रीम इलेवन एकादश | India vs Sri Lanka Dream11 Prediction

  1. विराट कोहली (कप्तान)
  2. रोहित शर्मा
  3. अविष्का फर्नोंडो
  4. कुशल परेरा
  5. रिषभ पंत
  6. महेंद्र सिंह धोनी
  7. हार्दिक पंड्या
  8. धनंजया डिसिल्वा
  9. लसिथ मलिंगा (उपकप्तान)
  10. युजवेंद्र चहल
  11. जसप्रीत बुमराह

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago