पिंक पैंथर्स ने एक-तरफा मैच में हराया यूमुंबा को, वहीं दिन का दूसरा मुकाबला रहा हरियाणा स्टीलर्स के नाम

Pro Kabaddi Day 3 Match Summary: जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में यू-मुंबा को 42-23 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की है. यू-मुंबा की इस सीज़न की यह पहली हार है. जयपुर के दीपक हुड्डा ने इस मैच में दोहरी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पीकेएल में 25वीं बार सुपर-10 पूरा किया. इसके अलावा लीग में अपने 600 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए. जयपुर की टीम यहां गचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में 22-9 से आगे थी. टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम दर्ज कर ली.

जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने 11, नितिन रावल ने 7 और दीपक नरवाल ने 6 अंक लिए. टीम को रेड से 25, टैकल से 11 और ऑलआउट के द्वारा कुल 6 प्वाइंट्स अपने नाम किए.

हरियाणा ने किया पुणेरी पलटन को चित्त | Pro Kabaddi Day 3 Match Summary

हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में पुणेरी पल्टन को 34-24 से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे रेडर नवीन, जिन्‍होंने सुपर-10 बनाया और कुल 14 अंक अपने नाम किए. उनके अलावा विकास काले ने 4 प्वाइंट्स अपनी टीम के नाम किए. हरियाणा ने रेड से 15, टैकल से 14, ऑलआउट से 4 और 1 अतिरिक्त प्वाइंट्स जुटाया. पुणेरी के लिए पवन कादियान ने 10 और मंजीत ने 5 प्वाइंट्स लिए. टीम ने रेड से कुल 14 और टैकल से 10 प्वाइंट्स जीते.

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें शुरुआती कुछ समय तक बराबरी पर थीं. मगर फिर हरियाणा के खिलाड़ी नवीन के शानदार रेड के दम पर पुणेरी को ऑलआउट करके 4 अंक हासिल कर लिए. इससे हरियाणा मैच में 11-6 से आगे हो गया.

इस जीत के साथ ही पिंक पैंथर्स प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर 19 प्वाइंट्स के साथ मौजूद है. तो वहीं गुजरात 18 प्वाइंट्स और तमिल थलाइवाज और हरियाणा क्रमशः 13 और 10 प्वाइंट्स के साथ 3 व 4 स्थान पर मौजूद हैं.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago