Categories: CricketNews

गुवाहाटी टी20 मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने दोषी ठहराया इन 2 लोगों को

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचो की टी20 सीरीज़ का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी के बासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच का पूरा मजा ही किरकिरा हो गया और इस कारण बिना कोई गेंद फेंके इसे रद्द करना पड़ा। भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया।

पिच के आसपास गेंदबाज़ी रनअप के पास गीला होने के वजह से उसे सुखाया नहीं जा सका लेकिन बासपारा ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को सुखाने का हर संभव प्रयास इसके बावजूद वह तय समय से पहले इसे खेलने लायक नहीं कर सके। अंपायरो ने 3 बार मैदान का निरिक्षण करने के बाद इसे रद्द करने का फैसला किया।

बासपारा के मैदान कर्मियों ने ग्राउंड को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, स्टीम आयरन और वैक्यूम क्लीनर तक का उपयोग किया जिस कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड जो दुनियां क्रिकेट में सबसे अमीर बोर्ड कहलाता है, उसे भी शर्मिंदगी झेलनी प़़ड़ी और सोशल मीडिया पर इसका काफी मजाक भी बना। यहां तक की मैच के लिए कॉमेंट्री करने गए कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इन समस्यायों से निपटने के लिए उचित संसाधन तक मौजूद नहीं है।

बीसीसीआई इस समयस्या को आसानी से सुलझा सकता था, क्योंकि उसे ग्राउंड को सही रखने के लिए अधिक पैसे मुहैया कराने की जरुरत भी नहीं थी। यह बात समझने वाली है, कि पिच को ढकने वाले अच्छी क्वालीटी कवर की कीमत सिर्फ 50000 रुपये है, लेकिन उस तरह का कवर मैदान में ना मौजूद होने की वजह से मैदान कर्मियों को मामूली कवर से पिच को ढकने के लिए मजबूर होना पड़ा जिस कारण पानी पिच के अंदर तक चला गया जो मैच के रद्द होने का सबसे बड़ा कारण था।

क्यूरेटर और सीईओ की गलती है

टॉप के बीसीसीआई ऑफीशियल ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि यह हालात किसी भी स्टेट एसोसियेशन के लिए अच्छे नहीं है, जिसमें अनुभव की कमी भी साफ तौर पर झलकती है। इसके अलावा अपने इस बयान में उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि चीफ क्यूरेटर आशीष भूमिक और बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी पर इस स्थिती के पहले से पूरी तरह तैयार नहीं थे, जिसके बाद बाकी क्रिकेट संघ के लिए यह एक मौका भी है, जिसमें वह अपनी समस्यायों को खुलकर पहले से ही बता सकते हैं।

यह गलतियां बाकी के स्टेट क्रिकेट संघ और आफीशिल्स के लिए सीखने के तौर पर हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की होने वाली गलतियों से निपटने के लिए हम पहले से पूरी तरह तैयार हों। इस मामले में मेरे नजरिये से सबसे बड़ी गलती बीसीसीआई क्यूरेटर और सीईओ की है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारी रहती है, कि सारी जरूरी चीजे पहले से ही मौजूद हों।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago