Categories: CricketNews

भारतीय दौरे पर ऑस्ट्रेलियन टीम के साथ इस वजह से नहीं आयेंगे मुख्य कोच जस्टिन लैंगर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से कब्जा करने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने समर की आखिरी टेस्ट सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जिसमें उन्होंने 3-0 से सीरीज़ को खत्म करते हुए समर का शानदार अंत किया और अब टीम भारत के दौरे पर तीन वनडे मैचो की सीरीज़ खेलने के लिए दौरा करने वाली है।

ऑस्ट्रेलियन टीम ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है, जिसमें भारत के खिलाफ साल 2019 की शुरुआत में टीम को टेस्ट सीरीज़ में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम ने ऐरान फिंच की कप्तानी में भारत के दौरे पर 5 मैचो की वनडे सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम पर करने के साथ 2 मैचो की टी20 सीरीज़ को भी 2-0 से जीता था।

टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा श्रेय जाता है, क्योंकि वह लगातार टीम के साथ काम करते रहे, जिसके बाद आने वाले भविष्य के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए जस्टिन लैंगर ने भारत के दौरे पर टीम के साथ ना आने का फैसला किया और इस कारण उनके उत्तराधिकारी एंड्रयू मैकडोनाल्ड इस दौरे पर मुख्य कोच की भूमिका को निभाते हुए नजर आयेंगे। 38 साल के डोनाल्ड ने कोचिंग करियर में काफी तेज़ी के साथ आगे बढ़े हैं और अब उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज भारतीय टीम को उसी के घर में वनडे सीरीज में मात देना है।

पिछले 3 सालों में ऐसा पहली बार होगा कि कोई क्रिकेटर कोच ऑस्ट्रेलियन टीम का नेतृत्व करने वाला है, पिछली बार साल 2016 में जब जस्टिन लैंगर को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ट्राइ सीरीज़ के दौरान डैरन लेहमेन की जगह पर मुख्य कोच की भूमिका को निभाना पड़ा था, क्योंकि लेहमेन बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

अभी कोचिंग छोड़ने का कोई विचार नहीं

जस्टिन लैंगर ने इस दौरे पर आराम लेने के अपने फैसले को लेकर बयान देते हुए कहा, कि, वह ऑस्ट्रेलियन टीम का सीनियर सहायक कोच है, वह इसमें काफी प्रतिभाशाली है, जिस कारण उसे खुद को साबित करने का ये शानदार मौका है। कई अलग चीज़े आपके साथ होती रहती हैं, जैसे मेरे साथ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज़ के दौरान हुई थी।

वहीं एंड्रयू मैकडोनाल्ड को लेकर लैंगर ने आगे कहा कि, वह एक शानदार कोच हैं, इसके अलावा हमारे पास और भी शानदार लोग मौजूद हैं, जो उसका साथ देने के लिए हैं, मैने उसे सुबह ही कह दिया था, कि इस दौरे पर मैं उसे बिल्कुल भी परेशान नहीं करने वाला हूं तो डोनाल्ड ने मुझसे कहा कि वह मुझे जरुर परेशान करेगा।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन टीम को लेकर बात की जाए तो कप्तान ऐरान फिंच लगातार एंड्रयू मैकडोनाल्ड के काफी बड़े समर्थक रहें हैं। जिसमें फिंच ने अपने एक बयान में कहा था, कि, वह एक शानदार कोच हैं, वह हर चीज के लिए योजना बनाते हैं, हम हर हालात के बारे में सोचते हुए आगे बढ़ते हैं, जिसमें किसी भी तरह से भावुक फैसले ना लेने पड़े।

3 मैचो की वनडे सीरीज़ का पहला मैच 14 जनवरी को मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद अगले 2 मैच 17 और 19 जनवरी को राजकोट और बैंगलुरु के मैदान में खेले जायेंगे, जिसके बाद भारतीय टीम जहां न्यूज़ीलैंड के दौरे पर रवाना हो जायेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago