Categories: ओलंपिक

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव जो 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाग लेने की विशेषज्ञ मानी जाती हैं। चिंकी ने दोहा में साल 2019 में हुए एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाते हुए टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।

शुरूआती जीवन

26 नवंबर 1997 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में जन्म लेने वाली चिंकी यादव अपने परिवार के साथ तात्या टोपे नगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक कमरे के घर में रहती थी। चिंकी के पिता मेहताब सिंह यादव स्पोर्ट्स एकेडमी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर नौकरी करते हैं। एक बच्चे के तौर पर चिंकी की स्पोर्ट्स में काफी रुचि थी। चिंकी अपने पिता के साथ कॉम्पलेक्स में बनी शूटिंग रेंज मे जाया करती थी। जिसके बाद 14 साल की उम्र में चिंकी ने शूटिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया।

निजी जीवन

बचपन में चिंकी जिम्नास्टिक में हिस्सा लेती थे। चिंकी का भाई राजेश उन्हें शॉट गन खिलाने लेकर गया लेकिन उसमें चिंकी का मन अधिक दिनों तक नहीं लगा। चिंकी इस समय 22 साल की हैं और सहायक बैंक मैनेजर के पद पर काम कर रही हैं।

प्रोफेशनल जीवन

मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी में चिंकी ने अपनी शूटिंग की ट्रेनिंग को शुरू किया जहां पर उनकी ट्रेनिंग पूर्व एशियन गेम्स चैंपियन और वर्तमान नेशनल पिस्टल कोच जसपाल राणा के अंडर में हुई। लगातार घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद चिंकी को साल 2019 में सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया।

कुवैत में साल 2015 में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चिंकी ने 25 मीटर एयर पिस्टल जूनियर इवेंट में हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं साल 2016 में चिंकी ने गाबेला में हुए ISSF जूनियर वर्ल्डकप में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद चिंकी ने सुहल में साल 2016 में हुए ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

वहीं साल 20179 में चिंकी ने 588 का स्कोर करते हुए ओलंपिक कोटा के तहत टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक गेम्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

निजी जानकारी

  • जन्म – 26 नवंबर 1997
  • उम्र – 22 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – भोपाल, मध्यप्रदेश, भारत
  • राशी – धनु
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – भोपाल, मध्यप्रदेश, भारत
  • प्रोफेशन – शूटिंग
  • इवेंट – 25 मीटर एयर पिस्टल टीम और व्यक्तिगत
  • वैवाहिक स्थिती – अविवाहित
  • क्वालीफिकेशन – ग्रेजुएट
  • रिलीजन – हिंदू
  • हॉबी – ट्रेवलिंग और फिल्मे देखना

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 172 सेंटीमीटर (5 फुट 3 इंच)
  • वजन – 58 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

अभी तक चिंकी यादव अपने शूटिंग के करियर में प्रदर्शन को लेकर ही चर्चा में रही हैं।

नेटवर्थ

चिंकी यादव की नेटवर्थ को लेकर फिलहाल किसी तरह का जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक -इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago