Categories: CricketNews

क्रिस गेल ने बदला अपना संन्यास का फैसला अब इस घरेलू सीरीज़ के बाद लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट

Chris Gayle to Retire After India Series

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के दिग्गज़ बल्लेबाज़ और क्रिकेट मैदान पर गेंद को आसानी से बाउंड्री के पार पहचाने वाले क्रिस गेल जो इस समय विश्वकप खेलने में व्यस्त हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ होने वाले मैच से मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने बल्कि भारत के खिलाफ विश्वकप के बाद होने वाली घरेलू सीरीज़ के बाद संन्यास लेंगे। विराट कोहली की सेना को वेस्टइंडीज़ के दौरे पर टी20, वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी है।

Image Source

अभी तक ये बात साफ नहीं हुई कि यूनीवर्स बॉस टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा होंगे कि नहीं लेकिन वह इस सीरीज़ में खेलना चाहते हैं। गेल तीन मैच की टी20 सीरीज़ जो 3 अगस्त से शुरू होगी उसका हिस्सा नहीं होंगे लेकिन वनडे सीरीज़ में जरूर खेलना चाहते हैं।

2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त को एंटिगुआ में खेला जाएगा और इसके बाद सीरीज़ का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच जैमेका में होगा और ये मैदान क्रिस गेल का घरेलू मैदान हैं जिस कारण वह इस टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनने के साथ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट घर पर खेलना चाहते हैं।

मैं चाहता हूं कि टेस्ट खेलूं | Gayle to Retire After India Series

क्रिस गेल ने मीडिया से बात करते हुए अपने बयान में कहा कि, अभी विश्वकप में हमारा सफर खत्म नहीं हुआ है और अभी भी हमारे पास कुछ मैच बचे हुए उसके बाद देखते हैं। विश्वकप के बाद मैच भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा रहना चाहता हूं और वनडे सीरीज़ में मैं जरूर खेलूंगा लेकिन टी20 नहीं खेलना चाहता और यही विश्वकप के बाद मेरी आगे की योज़ना है।

वहीं वेस्टइंडीज़ के मीडिया मैनेजर फिलिप स्पूनर ने भी इस बात की पुष्टी करी कि 39 साल के क्रिस गेल अगस्त में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ के बाद अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: कोहली और बुमराह नहीं होंगे वेस्टइंडीज़ दौरे पर लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ में टीम का हिस्सा

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago