IND vs WI Dream11 Prediction: इस विश्वकप में भारतीय टीम ने एक मैच भी नहीं गवाया है और 5 मैच खेलने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर टीम काबिज़ है। अब भारत को अपना अगला मैच 27 जून को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर खेलना है और सेमीफाइनल में टीम को अभी भी पहुंचने के लिए अगले 4 में से 2 में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
विंडीज़ टीम ने इस विश्वकप का आगाज़ काफी शानदार तरीके से करते हुए अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अगले 5 मैचो में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद यदि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिलती है, तो सेमीफाइनल की दौड़ से टीम बिल्कुल बाहर हो जायेगी।
वेस्टइंडीज़
कैरेबियन टीम के लिए अब बाकी बाकी बचे हर मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। जब यह विश्वकप शुरू हुआ था, तो उस समय विंडीज़ टीम को डार्क हार्स के रूप में समझा जा रहा था, क्योंकि टीम के पास बल्लेबाज़ी में क्रिस गेल के अलावा कई और विस्फोटक बल्लेबाज़ मौजूद थे, लेकिन सभी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और अब टीम को इस गंभीर स्थिती का सामना करना पड रहा है।
भारत के खिलाफ मैच में क्रिस गेल, शिमरन हेटमायर और साई होप को शानदार खेल दिखा होगा क्योंकि गेंदबाज़ी में शैल्डन कोट्रेल और जेशन होल्डर शुरू में टीम को सफलता दिलाने में अभी तक कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CWC 2019 : वेस्टइंडीज़ को लगा बड़ा झटका आंद्रे रसल हुए विश्वकप से बाहर
भारत
यदि पिछले मैच के प्रदर्शन को छोड़ दिया जाये तो अभी तक टीम ने शानदार खेल दिखाया है, लेकिन लोकेश राहुल ने जिस तरह से अपना विकेट पिछले मैच में फेंका है उसको लेकर जरूर सवाल खड़े हुए थे क्योंकि शिखर धवन के इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद राहुल को अपने कंधो पर जिम्मेदारी उठानी होगी।
वहीं धोनी की धीमी बल्लेबाज़ी को लेकर भी काफी आलोचना हुई जिस कारण वह इस मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब देना चाहेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा के उपर टीम की बल्लेबाज़ी काफी निर्भर करती है। विराट ने अभी तक विंडीज़ के खिलाफ 32 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 70.77 के औसत से 1840 रन बनाये हैं, वहीं रोहित शर्मा ने भी विंडीज़ के खिलाफ 64.16 के औसत से 1219 रन बनाये हैं।
विश्वकप में अभी तक भारत और वेस्टइंडीज़ का 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय टीम को 5 बार तो विंडीज़ को 3 बार सफलता हाथ लगी हैं। साल 1992 के विश्वकप के बाद से अभी तक विंडीज़ टीम एकबार भी भारत को विश्वकप में नहीं हरा पायी है।
यह भी पढ़ें: CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के स्पिन कोच सुनील जोशी ने खेला माइंड गेम
टीम स्कॉवड:
भारत
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज़
क्रिस गेल, केमार रोच, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, जेशन होल्डर (कप्तान), एविन लुईस, शैल्डन कोट्रेल, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, साई होप (विकेटकीपर), ओसेन थॉमस, डैरन ब्रावो, सुनील अम्ब्रिस, शैनन गैब्रियल, फेबियन एलन।
यह भी पढ़ें: CWC 2019 : माइकल क्लार्क ने बताया आखिर कौन सा खिलाड़ी भारत को विश्वकप जिता सकता है
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…