विंडीज़ की हार में अंपायर क्रिस गैफनी की इस बड़ी गलती का भी हाथ है

Chris Gayle’s Dismissal: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में एकबार फिर से खराब अंपायरिंग देखने को मिली जिसमें इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच खेले गए 10 मैच में जिसमें कंगारू टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49 ओवरो में 288 रन बनाये थे।

image source

इस मैच में जब वेस्ट इंडीज़ की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो एविन लुईस को 1 रन पर ही पैट कमिंस ने चलता करके शुरू में ही ऑस्ट्रेलिया को मैच में ला दिया था, जिसके बाद सभी की नज़रे यूनीवर्स क्रिस गेल पर जाकर टिक गयी लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपनी एक इनस्विंग गेंद पर एलबीडब्लू करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन इसी गेंद को लेकर अब विवाद की स्थिती देखी जा रही है।

गेल का भाग्य शायद इस मैच में उनका उतना साथ नहीं दिया क्योंकि इस तरह ऑउट होने से पहले उन्हें अंपायर क्रिस गैफनी ने कैच ऑउट दे दिया था, जिसके बाद गेल ने फैसले को रिव्यू किया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा इसके बाद एलबीडब्लू की इस अपील पर भी गेल ने रिव्यू लिया था लेकिन रीव्यू में अंपायर कॉल आया और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा।

भाग्य का अधिक साथ ना मिलने के बावजूद भी गेल ने 21 रन की पारी खेली लेकिन पारी के 5 वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें चलता कर दिया, जो विंडीज़ के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बड़ा झटका था।

Chris Gayle’s Dismissal – अंपायर से नो बॉल पर हुई चूक

जिस गेंद पर गेल ऑउट हुए वह फ्री हिट होनी चाहिए थी, जो बाद में पता चली जिस समय ब्रॉडकास्टर ने दिखाया कि स्टार्क ने विकेट लेने से पहले जो गेंद फेंकी थी, उसमें उनका पैर काफी लाईन से काफी आगे था, लेकिन अंपायर क्रिस गैफनी से यहीं पर भूल हो गयी।

जिस कारण यदि वह गेंद नो बॉल करार दी जाती तो गेल जिस गेंद पर ऑउट हुए वह नियमों के अनुसार फ्री हिट होती और यहां मैच को पूरी तरह से बदलने का फैसला साबित हुए क्योंकि गेल का मौजूदा फार्म काफी शानदार है। जैसे ही इस बात का पता सभी को चला तो ट्विटर पर फैंस ने इस फैसले को लेकर अपना गुस्सा अंपायर क्रिस गैफनी पर निकालते हुए देखा गया।

 

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago