Mohammad Shahzad Knee Injury: अफगानिस्तान के लिए आईसीसी वनडे विश्वकप की शुरूआत अच्छी नहीं हुई है, क्योंकि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो चुके हैं। अफगान टीम ने 2 अभ्यास मैच खेले थे, जिसमें पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शहजाद अपने घुटने को चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।
लेकिन इसके बावजूद 31 साल के शहजाद ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में खेले थे, लेकिन वह दोनों मैच कुल 7 रन ही बना सके। अब घुटने में लगी चोट गंभीर हो जाने की वजह से वह विश्वकप की 15 सदस्य टीम का हिस्सा आने वाले मैचो में नहीं रहेंगे। शहजाद अफगानिस्तान के लिए विश्वकप 2015 के बाद से दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ जिसमें उन्होंने 55 पारियों में कुल 1843 रन बनाये।
अफगान टीम ने मोहम्मद शहजाद की जगह पर अब विश्वकप के बाकी मैचो के लिए 18 साल के इकराम अलि खिल को टीम में शामिल किया गया है। खिल अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम का हिस्सा न्यूज़ीलैंड में हुए विश्वकप के दौरान थे। खिल ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच आयरलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचो की वनडे सीरीज़ के दौरान किया था।
इकरम अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का भी हिस्सा थे, जो आयरलैंड के खिलाफ देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
यदि इकरम के प्रथम श्रेणी क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के अनुभव को जोड़कर देखा जाए तो उन्होंने अभी तक कुल 35 मैच खेले हैं जिसमें चार अर्धशतक के साथ कुल 687 रन बनाये हैं, इसके अलावा विकेटकीपिंग में 41 कैच और 12 स्टम्पिंग भी शामिल हैं।
अफगान टीम के लिए यदि विश्वकप में अभी तक का सफर देखा जाए गुलबदन नईब की कप्तानी में टीम प्वाइंट्स टेबल में इस समय सबसे निचले पायदान पर है और उनका नेट रन रेट भी -1.264 का है।
विश्वकप में अफगान टीम को अपना अगला मुकाबला 8 जून को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है और शहजाद के बाहर हो जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम अब आगे किस तरह से अपना सफर तय करेगी।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…