Shoaib Akhtar on MS Dhoni
पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी और तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच विश्वकप में होने वाले मैच को लेकर एक हफ्ते पहले से ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल करेगी। अब शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है।
शोएब अख्तर के इस बयान का कारण दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए मैच में जिस तरह से धोनी ने खेल के हालात को तेज़ी से समझा था, वह कोई कंप्यूटर भी उतनी तेज़ी के साथ नहीं कर सकता है। धोनी ने अपने करियर का चौथा विश्वकप खेलते हुए पहले मैच में रोहित शर्मा के साथ अच्छी बल्लेबाज़ी की।
नंबर 5 पर जब धोनी को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया तो उन्होंने चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी करके भारतीय टीम की इस विश्वकप में पहली जीत को पक्का कर दिया था जिसके बाद धोनी 46 गेंदो में 34 रनों की पारी खेलने के बाद ऑउट हुए। अख्तर ने अपने बयान में कहा कि, जब भी कोई कंप्यूटर किसी विकेट पर किस तरह से खेलना है उसके बारे में बताता है तो मुझे लगता है कि धोनी उससे कहीं तेज पहले ही इस बारे में जान चुके होते हैं।
लोकेश राहुल की भी करी तारीफ | Shoaib Akhtar on MS Dhoni
ट्विटर पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने धोनी के अलावा भारतीय टीम के लिए इस विश्वकप में चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने वाले लोकेश राहुल की भी तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद वह भारतीय बल्लेबाज़ी को आगे लेकर जाने का काम करेंगे।
राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतकीय पारी खेली थी, लेकिन अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर के पहले विश्वकप मैच में वह अधिक कुछ नहीं कर सके और 42 गेंदो में सिर्फ 26 रनों की ही पारी खेल पाए।
अख्तर ने अपने वीडियो में लोकेश राहुल को लेकर कहा कि, मैं उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर काफी पसंद करता हूं और मुझे ऐसा लगता है, कि वह विराट कोहली की विरासत को आगे लेकर जाने का काम करने के साथ आने वाले भविष्य में एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे। जब भी मेरी उनसे मुलाकात होती है, तो मैं राहुल से सिर्फ इतना कहता हूं कि जब आप नहीं खेल रहे होते हैं, तो अपना सारा गुस्सा अभ्यास के दौरान निकाले जिससे आपका ध्यान पूरी तरह से बना रहे मुझे विश्वास है, कि आप एक दिन बहुत बड़े खिलाड़ी बनेंगे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…