Categories: CricketNews

सौरव गांगुली की रवींद्र जडेजा को ना कहा देश पहले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की रणजी ट्राफी 2019-20 के फाइनल मैच में खेलने की गुजारिश को मना कर दिया है। इस बार रणजी ट्राफी का फाइनल मुकाबला सौराष्ट्रा और बंगाल की टीम के बीच में होगा जिसके लिए सौराष्ट्रा क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से जडेजा को टीम में शामिल करने के लिए मंजूरी मांगी थी, लेकिन भारतीय बोर्ड ने उन्हें इस बात की मंजूरी देने से मना कर दिया।

जिसके पीछे भारतीय बोर्ड ने देश पहले की अपनी पॉलिसी को लेकर कहा। वहीं सौराष्ट्रा के लिए जहां रणजी ट्राफी के फाइनल मैच में जहां चेतेश्वर पुजार खेलेंगे जो वहीं बंगाल के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा टीम के सदस्य होंगे। जडेजा जो भारतीय वनडे टीम के एक अहम सदस्य हैं, वह 12 मार्च से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरु होने वाली घरेलू 3 मैचो की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे वहीं रणजी ट्राफी का फाइनल मैच 9 मार्च से खेला जाएगा।

सौराष्ट्रा क्रिकेट संघ के प्रेसीडेंट जयदेव शाह ने इस मामले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने बयान में कहा कि, मैने गांगुली से बात की थी, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि बोर्ड उन्हें इस बात की मंजूरी नहीं दे सकता क्योंकि हमारे लिए देश पहले आता है।

कार्यक्रम में बदलाव किया जाना चाहिए

रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करने की मंजूरी ना मिलने के बाद शाह ने बीसीसीआई को लेकर अपने बयान में आगे कहा कि, हमें रणजी ट्राफी को और अधिक पॉपुलर बनाने के लिए उसके फाइनल मैच के दौरान किसी तरह का अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना चाहिए ताकि पूरे देश में इसे लेकर उत्साह देखा जा सके।

जयदेव शाह ने कहा कि, यदि बीसीसीआई चाहती है, कि फैंस उनकी इस घरेलू क्रिकेट को भी देखने में अपनी दिलचस्पी दिखाए तो इसके फाइनल के दौरान हमें कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना चाहिए। क्या बीसीसीआई कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आईपीएल के दौरान कराती है। नहीं क्योंकि उससे पैसा आता है, उसी तरह से रणजी ट्राफी पर भी सभी का ध्यान उस समय जाएगा जब इसमें बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वहीं सौराष्ट्रा की टीम अपने खिताब जीतने को सपने को इस फाइनल में पूरा करने की कोशिश करेगी क्योंकि टीम पिछले 8 सालों में चौथी बार फाइनल में पहुंची है, जिसमें पिछली बार उसे फाइनल मैच में विदर्भा से हार का सामना करना पड़ा था। सौराष्ट्रा ने इस सीजन के सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ जहां जीत दर्ज करके फाइनलम में जगह बनायी है, तो वहीं बंगाल ने कर्नाटका को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago