Categories: CricketNews

नंबर 4 की डिबेट से कभी-कभी परेशान हो जाता हूं – श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट में हमेशा एक से एक शानदार बल्लेबाज देखे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद साल 2019 में हुए वर्ल्डकप से पहले टीम मैनेजमैंट नंबर 4 की खोज को पूरा नहीं कर सका था, जो पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की जगह को भर सके। इस नंबर पर टीम मैनेजमैंट ने कई खिलाड़ियों को आजमाया जिसमें अंबाती रायडू, विजय शंकर, रिषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल था, लेकिन कोई भी इस नंबर पर फिट नहीं दिखाई दिया।

वर्ल्डकप 2019 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के बाहर हो जाने के बाद वेस्टइंडीज़ दौरे पर श्रेयस अय्यर को इस नंबर पर मौका दिया गया जिसके बाद से वह अब तक लगातार इसी पोजीशन पर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां तक की न्यूजीलैंड के दौर पर भी हुई वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर ने नंबर पर शानदार खेल दिखाते हुए अपनी जगह इस पोजीशन पर अब लम्बे समय तक के लिए पक्की कर ली है।

श्रेयस अय्यर ने इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अंत किया जिसमें उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वनडे और टी20 दोनों में ही अब श्रेयस अय्यर नंबर 4 की पोजीशन को अपने लिए पक्का कर चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही श्रेयस अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर भी बात की।

आपको हर पोजीशन के लिए तैयार रहना चाहिए

 

अय्यर ने अपने इस बयान में यह भी कहा कि लगातार चल रही डिबेट में कि मैं मध्यक्रम में खेलने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हूं यह मुझे बेहद परेशान करती है, क्योंकि आपको हमेशा लचीला होना चाहिए जिसमें आप किसी भी नंबर पर खेलने के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर तैयार रहे।

श्रेयस ने कहा कि, कभी-कभी मुझे यह बात बेहद परेशान करती है, कि मैं नंबर 4 पर ही खेलूं क्योंकि मैने अभी तक अपने क्रिकेटिंग जीवन में कई नंबरों पर बल्लेबाजी की है और कल को यदि टीम मैनेजमैंट मुझे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहता है, तो मुझे उसके लिए तैयार रहना पड़ेगा या फिर पारी की शुरुआत करने के लिए भी।

आपको यदि बड़े लेवल पर खेलना है, तो यह बात हमेशा ध्यान में रखनी होगी कि टीम मैनेजमैंट आपसे क्या चाहता है, ताकि आप हर परिस्थिती के लिए तैयार रहे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago