समय के साथ क्रिकेट के खेल में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें इस खेल की शुरुआत जहां टेस्ट फार्मेट से हुई थी, तो उसके बाद वनडे क्रिकेट और अब टी20 फार्मेट में भी इसे खेला जाता है। टी20 क्रिकेट जिसकी शुरुआत जब हुई थी, तो उस समय इसे बल्लेबाजो के मुफीद फार्मेट माना जाता था, लेकिन वक्त आगे बढ़ने के साथ इस फार्मेट में गेंदबाजो ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं।
बॉलर्स को टी20 फार्मेट में जहां सिर्फ 4 ओवर ही एक मैच में करने को मिलते हैं, उसमें उन्हें अपनी टीम के लिए विकेट निकालने से लेकर रनों की गति को कंट्रोल में रखने की जिम्मेदारी होती है, जो किसी भी तरह से आसान काम नहीं होता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे बॉलर्स भी हैं, जिन्होंने इस काम को बखूबी निभाया है, जिसके बाद हम आपको अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – ब्रेट ली (साल 2007)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हैट्रिक हासिल की। साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्डकप खेला जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलियन टीम का मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ न्यूलैंड्स के मैदान में था, इस मैच में ब्रेट ली ने शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा, आलोक कपाली का लगातार 3 गेंदो में विकेट हासिल करके हैट्रीक ली थी।
2 – जैकब ओरम (साल 2009)
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जैकब ओरम ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ आर.प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैट्रिक लीग थी। ओरम ने इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज, सीएम. बंडारा और नुवान कुलासेकारा का लगातार 3 गेंदो में विकेट हासिल करके यह कारनामा किया था।
3 – टीम साउदी (साल 2010)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी जिनको टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ गेंदबाजो में से एक माना जाता है, उन्होंने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक ली थी। टीम साउदी ने ईडन पार्क में हुए मुकाबले में यूनिस खान, मोहम्मद हफीद और उमर अकमल का विकेट लगातार तीन गेंदो में हासिल करके यह कारनामा किया था।
4 – थिसारा परेरा (साल 2016)
श्रीलंका टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा ने साल 2016 में भारत के खिलाफ हुए टी20 मैच में हैट्रिक हासिल की थी। परेरा ने रांची के स्टेडियम में हुए मैच में हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना और युवराज सिंह का विकेट लगातार 3 गेंदो में विकेट हासिल करके यह कारनामा किया था।
5 – लसिथ मलिंगा (साल 2017 और 2019)
हैट्रिक लेने वाली इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा एकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा 2 बार करके दिखाया है, जिसमें मलिंगा ने पहले साल 2017 में और 2019 में इस कारनामे को किया था। साल 2017 में मलिंगा ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी,
जिसमें उन्होंने मशरफे मुर्तजा, मशफिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज का विकेट लगातार हासिल किया था, जिसके बाद साल 2019 में मलिंगा ने पल्लेकले इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार यह कारनामा किया था, जिसमें उन्होंने कॉलिन मुनरो, हैमिश रदरफोर्ड, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर का विकेट लगातार 4 गेंदो में हासिल करके एक नया कीर्तिमान टी20 क्रिकेट में स्थापित किया था।
6 – फहीम अशरफ (साल 2017)
पाकिस्तान टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी फहीम अशरफ ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शेख जाएद स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैट्रिक हासिल की थी, जिसमें फहीम अशरफ ने इशुरु उडाना, महेला उडावटे और एम. शनाका को लगातार 3 गेंदो में ऑउट करके यह कारनामा किया था।
7 – राशिद खान (साल 2019)
अफगानिस्तान टीम के युवा लेग स्पिनर राशिद खान जिनकी गेंदबाजी के आगे बड़े से बड़े दिग्गज बल्लेबाजो को संघर्ष करते हुए देखा गया है। राशिद ने अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में हुए मुकाबले में हासिल की थी, जिसमें उन्होंने केविन ओ ब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकाटे और सिमी सिंह का विकेट लगातार 4 गेंदों में हासिल करके ऐसा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मलिंगा के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए।
8 – मोहम्मद हस्नेन (साल 2019)
पाकिस्तान टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हस्नेन ने साल 2019 में श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में हुए मुकाबले में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली हैट्रिक हासिल की थी। मोहम्मद हस्नेन ने इस मैच में पी. राजपक्षे, एम. शनाका और शेहान जयसूर्या का विकेट लगातार 3 गेंदो में हासिल करके इस कारनामे को अंजाम दिया था।
9 – खावर अली (साल 2019)
ओमान टीम से खेलने वाले लेग स्पिनर गेंदबाज खावर अली ने साल 2019 में नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। खावर अली ने एंटोनियस स्टाल, कॉलिन एकमन और वेन डर मर्व का विकेट लगातार 3 गेंदो में हासिल किया था।
10 – नोरमन वानुआ (साल 2019)
पापुआ न्यू गिनी से खेलने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज नोरमन वानुआ ने साल 2019 में बरमूडा के खिलाफ हुए मुकाबले में डियोन स्टोवल, कामू लेवरोक और ड्यूनेट डारेल का लगातार 3 गेंदो में विकेट हासिल करके अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली हैट्रिक हासिल की थी।
11 – दीपक चाहर (साल 2019)
भारतीय टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बने थे। दीपक ने साल 2019 में बांग्लादेश के भारत दौरे पर नागपुर में हुए मुकाबले शईफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अनीमुल हक का विकेट लगातार 3 गेंदो में हासिल करके यह कारनामा किया था।
12 – एशटन एगर (साल 2020)
ऑस्ट्रेलियन टीम की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रेट ली के बाद दूसरी हैट्रिक बायें हाथ के स्पिनर एशटन एगर ने साल 2020 में हासिल की है। एगर ने ऑस्ट्रेलिया टीम के दक्षिण अफ्रीका दौर पर वांडर्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में फॉफ डू प्लेसी, एंडिले फेलुकवायो और डेल स्टेन का विकेट लगातार 3 गेंदो में हासिल किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…