Categories: Cricket

क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे वजनी खिलाड़ी जिनके वजन को लेकर हुई काफी चर्चा

Top 10 Heaviest Cricketers: वेस्टइंडीज़ बनाम भारत के बीच में खेली जा रही 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच 30 अगस्त से जमैका के सबाइना पार्क में शुरू हो चुका है। इस मैच में विंडीज़ टीम के लिए पहली बाद अंतिम एकादश में खेलने वाले ऑफ स्पिन रकीम कॉर्नवेल को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

6 फुट 6 इंच के कॉर्नवल का वजन 140 किलोग्राम है, जो आज के समय में किसी भी अंतरराष्ट्रीय Cricket खिलाड़ी के लिए काफी अधिक होता है, लेकिन इस 26 साल के खिलाड़ी ने 55 प्रथम श्रेणी मैचो मं 23.90 औसत से 260 विकेट हासिल करने के साथ 2224 रन भी बनायें हैं।

टेस्ट Cricket में इतने वजनी खिलाड़ी का डेब्यू होने के बाद आज हम Cricket इतिहास के 10 ऐसे भारी भरकम खिलाड़ियों नजर डालेंगे जो ना सिर्फ अपने खेल के कारण चर्चा में रहे बल्कि उनका वजन भी लोगों के चर्चा में रहा।

#1 वारविक आर्मस्ट्रांग (Warwick Armstrong)

रकीम कॉर्नवल से पहले अंतरराष्ट्रीय Cricket में सबसे वजनी खिलाड़ी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के वारविक आर्मस्ट्रांग के नाम पर दर्ज था, जो 133 किलोग्राम के थे और अपने युग के एक दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी भी।

आर्मस्ट्रांग ने 50 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.68 के औसत से जहां 2863 रन बनाये तो वहीं 33.59 के औसत के साथ 87 विकेट भी हासिल किए। प्रथम श्रेणी में आर्मस्ट्रांग ने 23 सीज़न खेले जिसमें उनके नाम पर 16158 रन दर्ज हैं और इसमें 45 शतक भी शामिल हैं।

#2 अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga)

एशियाई Cricket के सबसे वजनी खिलाड़ी का खिताब अपने नाम पर रखने वाले और श्रीलंकन टीम को पहली बार साल 1996 में अपनी कप्तानी में विश्वविजेता बनाने वाले अर्जुन रणतुंगा की गिनती दिग्गज़ खिलाड़ियों में की जाती है।

रणतुंगा फील्ड में काफी धीमे थे और वह जब भी एक या 2 रन लेते थे, उसे कोई भी नहीं भूल पायेगा। अर्जुन रणतुंगा ने जब अपने अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कहा तो उस समय उनके नाम पर 12561 रन दर्ज थे, जिससे साफ समझा जा सकता है, कि वह एक शानदार बल्लेबाज़ थे।

#3 माइक गैटिंग (Mike Gatting)

Top 10 Heaviest Cricketers: साल 1993 की एशेज़ सीरीज़ के दौरान जब शेन वार्न ने माइक गैटिंग का विकेट लिया था, उसको लेकर सभी आज तक इस खिलाड़ी को याद रखते हैं, क्योंकि वार्न की उस गेंद को बॉल ऑफ सेंचुरी कहा गया था।

इंग्लैंड टीम का यह पूर्व कप्तान स्पिन गेंदबाज़ो को खेलने में माहिर माना जाता था और इसी कारण भारतीय पिचो पर गैटिंग ने गेंदबाज़ो को काफी परेशान किया है। एक वनडे मैच में गैटिंग ने रवि शास्त्री के ओवर में 4 छक्के लगातार मारे थे। गैटिंग ने टेस्ट में 4409 रन और वनडे में 2095 रन बनायें हैं, वहीं प्रथम श्रेणी Cricket गैटिंग ने 1975 से लेकर 1998 तक खेला जिसमें उनके नाम पर 36000 रन दर्ज हैं।

#4 कॉलिन मिलबर्न (Colin Milburn)

आर्मस्ट्रांग के बाद यदि कोई सबसे वजनी खिलाड़ी था, तो वह इंग्लैड के ही कॉलिन मिलबर्न थे, जिनका वज़न 114 किलोग्राम था। इतने भारी भरकम होने की वजह से मिलबर्न को ऑली के निकनेम से भी उनके दोस्त बुलाते थे।

मिलबर्न ने इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 46.71 के औसत से 654 रन बनायें लेकिन 26 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में बायीं आंख में चोट लगने की वजह से इस खिलाड़ी का करियर जल्द खत्म हो गया। मिलबर्न को सबसे रोमांचक खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी।

#5 मार्क कोस्ग्रोव (Mark Cosgrove)

एक समय ऐसा आया था, कि कोस्ग्रोव ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय Cricket में लम्बे समय तक खेल सकते हैं, भले ही उनका वजन एक चिंता की विषय क्यों ना हो। शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कोस्ग्रोव को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया।

साल 2006 में कोस्ग्रोव को 3 वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमें इस खिलाड़ी ने 37.33 के औसत से रन बनायें, लेकिन फिटनेस की समस्या के कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

#6 मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad)

Top 10 Heaviest Cricketers: अफगानिस्तान Cricket टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद अंतरराष्ट्रीय Cricket और कई टी20 लीग्स में खेलते हुए देखा जा सकता है। शहजाद का वजन भी हमेशा एक चर्चा का विषय बना रहता है, क्योंकि वह विकेटकीपर भी हैं जिस कारण फिटनेस काफी महत्तवपूर्ण हो जाती है।

शहजाद अफगानिस्तान टीम के लिए वनडे और टी20 में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

#7 अकरम खान (Akram Khan)

बांग्लादेश टीम के Cricket के शुरूआती दौर के हीरो के रूप में अकरम खान का नाम गिना जा सकता है। साल 1990 के दौरान अकरम खान टीम का नेतृत्व कर रहे थे और वह टीम को एसोसियेट टीम से लेकर फुल मेंम्बर टीम का दर्जा दिलाने में अहम योगदान देने वाले थे।

अकरम खान की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम ने 1997 में आईसीसी ट्राफी जीती और इसके बबाद 1999 के विश्वकप में क्वॉलीफाई करने के साथ पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज़ के मैच में जीत हासिल की।

#8 इयान ऑस्टिन (Ian Austin)

बिट्स एंड पीसेस वाला यह खिलाड़ी कहा जा सकता था। साल 1990 में इंग्लैंड के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी इयान ऑस्टीन का वजन काफी हुआ करता था। वह काउंटी Cricket में अपने इस भारी भरकम कद के बावजूद लम्बे समय तक खेलते रहे।

लंकाशायर की टीम वसीम अकरम की कप्तानी में खेलने वाले इयान को लेकर एकबार वसीम अकरम ने कहा था, कि मैने डेथ ओवरो में गेंदबाज़ी करने वाले एक सबसे शानदार खिलाड़ी को देखा है। साल 1999 की विस्डन की 5 Cricketर ऑफ दी इयर में ऑस्टिन को शामिल किया गया था।

इंग्लैंड के लिए ऑस्टीन को 9 वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 1999 के विश्वकप में टीम के लिए पारी की शुरूआत भी की थी।

#9 मर्व ह्यूज (Merv Hughes)

स्लेजिंग करने का मास्टर इस तेज़ गेंदबाज़ को कहा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मर्व ह्यूज ने 53 टेस्ट और 33 वनडे मैच खेले लेकिन वह अपने खेल से अधिक मैदान में स्लेजिंग करने के लिए अधिक याद किए जाते हैं।

एकबार पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद ने उन्हें बस कंडक्टर कहा था, जिसके बाद मर्व ह्यूज ने उन्हें गेंदबाज़ी करने के बाद बोला टिकट प्लीज़। अपनी बड़ी-बड़ी मूछो के साथ विपक्षी बल्लेबाज़ो के लिए खौफ भी बनाने का काम ह्यूज़ करते थे।

#10 ड्वेन लेवरोक (Dwayne Leverock)

Top 10 Heaviest Cricketers: सबसे फेमस ओवरेवट Cricketर के रूप में पहचाने जाने वाले बरमूडा के ड्वेन लेवरोक जिन्हें भारतीय फैंस हमेशा के लिए याद रखेंगे। लेवरोक काफी वजनी खिलाड़ी थे और 21 वीं सदी में इस तरह के खिलाड़ी का खेलना सभी के लिए किसी अचम्भे से कम नहीं था।

लेवरोक को इस कारण याद नहीं रखा जाएगा क्योंकि वह बरमूडा के दिग्गज़ खिलाड़ी थे, लेकिन इस खिलाड़ी ने एक स्तर जरूर तय कर दिया था। लेवरोक का वजन 127 किलोग्राम था और उन्होंने साल 2007 के विश्वकप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते हुए रॉबिन उथप्पा का कैच हवा में डाइव लगाते हुए पकड़ा था, जो आज तक सभी को अच्छी तरह से याद है।

लेवरोक बरमूडा के एक पुलिस वाले हैं और उन्होंने अपने देश के लिए 32 वनडे मैच खेले जिसमें 34 विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago