WI vs IND Dream11 Prediction, Playing 11, Team News, Live Score: 2nd Test 2019
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम को 2 मैच की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच 30 अगस्त से जमैका के मैदान में खेलना है और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए यह मैच भी बेदह महत्वपूर्ण हैं। सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज़ में 1-0 की बढ़त पहले से हासिल की हुई है।
कैरेबियन दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज़ मे जीत के साथ करते हुए भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ में भी अपने दबदबे को कायम रखा, जिसके बाद पहले टेस्ट में भी टीम ने इसी लय को दर्शाया। टेस्ट में टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने दोनों पारियों में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाये तो गेंदबाज़ी में ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह का कमाल देखने को मिला।
विंडीज़ टीम के लिए दूसरे टेस्ट में वापसी करना आसान काम नहीं दिख रहा क्योंकि टीम को तीनों ही विभागो में बड़ा सुधार करने की जरूरत हैं, वहीं भारतीय टीम की नज़र दौरे का अंत जीत के साथ करने पर होगी।
मैच डिटेल्स | WI vs IND 2nd Test Match Details
दोनों ही टीमों के बीच खेला जाने वाला सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच जमैका के मैदान में भारतीय समयानुसार शाम को 7 बज़े से खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क और सोनी लिव एप पर किया जाएगा।
वेदर रिपोर्ट | WI vs IND 2nd Test Weather Report
दूसरे टेस्ट मैच के मौसम को लेकर बात करी जाए तो पहले 2 दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है, जिसमें तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, लेकिन इसके बाद बाकी के 3 दिन बारिश अपना खलल डाल सकती हैं, लेकिन इससे अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा और परिणाम आने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
पिच कंडीशन | WI vs IND Pitch Conditions
जमैका के सबायिना पार्क की पिच को लेकर बात करी जाए तो पिछले कुछ सालों में इसमें बदलाव देखने को मिला जिससे आचोलना भी देखने को मिली हैं, क्योंकि पहले इस पिच पर तेज़ गेंदबाज़ो को काफी मदद मिलती थी, लेकिन अब उतनी मदद देखने को नहीं मिल रही है लेकिन फिर भी रिजल्ट की उम्मीद की जा सकती है।
विंडीज़ टीम न्यूज़ | West Indies Team News
पहले टेस्ट मैच में शामराह ब्रुक्स ने डेब्यू किया था, लेकिन वह कोई कमाल नहीं दिखा सके थे, जिसके बाद रकीम क्रोनवेल को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो बल्लेबाज़ी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं। वहीं चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले कीमो पॉल को भी टीम में शामिल करने की पूरी उम्मीद हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रे | West Indies Best Players
केमार रोच– केमार रोच ने पहले टेस्ट में कुल 5 विकेट हासिल किए थे, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 66 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिसके बाद यह तेज़ गेंदबाज़ टेस्ट में भी कमाल दिखाने के बेताब होगा, इसके अलावा बल्ले से भी दूसरी पारी में 31 गेंदो में 38 रन बनाकर रोच टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।
रोस्टन चेज़– रोस्टन चेज़ ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से पहले टेस्ट में कुल 6 विकेट हासिल किए थे और इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ के बाद यह खिलाड़ी टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा बन चुका है। बल्लेबाज़ी में भी चेज़ का औसत 32.96 का है और पहले टेस्ट में विंडीज़ टीम की पहली पारी में चेज़ ने 48 रन बनायें थे।
जेशन होल्डर– कप्तान जेशन होल्डर ने पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में एक-एक विकेट लेने वाले होल्डर से टीम को दूसरे मैच में इससे अधिक उम्मीद होगी। बल्ले से भी पहले टेस्ट में होल्डर अधिक कमाल नहीं दिखा सके थे, लेकिन इस खिलाड़ी की प्रतिभा पर शक नहीं किया जा सकता जिस कारण सभी को दूसरे टेस्ट में इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विंडीज़ टीम फार्म | Windies Team Form
विंडीज़ टीम के फार्म की बात करी जाए टीम ने अपने पिछले 2 टेस्ट मैचो में बड़ी हार का सामना किया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में टीम को 232 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज़ के पहले टेस्ट में 318 रनों से टीम ने मैच को गवाया हैं।
टीम का कोई भी बल्लेबाज़ दोनों ही पारियों में 50 से अधिक रनों की पारी नहीं खेल सका जो एक बड़ी चिंता का विषय है। दूसरी पारी में तो टीम के शुरूआती 6 बल्लेबाज़ सिर्फ 27 रनों पर ही वापस लौट गए थे, जिसके बाद पूरी टीम 100 रन बनाकर सिमट गयी।
संभावित प्लेइंग इलेवन | WI Probable Playing 11
क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, साई होप (विकेटकीपर), डैरन ब्रावो, रोस्टन चेज़, शिमरन हेटमायर, जेशन होल्डर (कप्तान), कीमो पॉल, केमार रोच, शैनन गैब्रियल, रकीम क्रोनवेल।
भारतीय टीम न्यूज़ | Team India News
रवींद्र जडेजा को टीम में पहले स्पिनर के रूप में शामिल किया जाएगा इसका इशारा पहले टेस्ट मैच में ही साफ हो गया था और जडेजा ने भी अपने चयन को सही साबित करते हुए पहली पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए थे। केमार रोच ने दूसरी पारी में जरूर जडेजा की थोड़ी पिटाई करी थी, लेकिन इससे अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। जडेजा के शामिल होने से टीम को 3 तेज़ गेंदबाज़ खिलाने का विकल्प मिल जाता है, जिसमें ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं और इस कारण रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की टीम में जगह नहीं बन पा रही है।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | Team India Best Players
विराट कोहली– वनडे सीरीज़ में शानदार 2 शतक लगाने वाले कोहली ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी करके विंडीज़ टीम की पकड से मैच को काफी दूर कर दिया था। मौजूदा समय में कोहली रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं और दूसरे टेस्ट में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
अजिंक्य रहाणे– पहले टेस्ट में भारतीय टीम के लिए दोनों पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले रहाणे ने पहली पारी में जहां 81 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी पारी में शानदार 102 रनों की जो उनके टेस्ट करियर का 10 वां शतक था।
जसप्रीत बुमराह– बुमराह ने जिस तरीके से दूसरी पारी में सिर्फ 7 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे, उससे साफ तौर पर लग रहा था, कि विंडीज़ टीम के बल्लेबाज़ो के पास इस गेंदबाज़ को खेलने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। बुमराह एशिया के पहले ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिनके नाम पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और विंडीज़ में टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनाम दर्ज है।
टीम फार्म | Indian Team Form
पहले टेस्ट में जिस तरीके से भारतीय टीम ने जीत हासिल की हैं, उससे साफ तौर पर पता चलता है, कि टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खत्म हुई टेस्ट सीरीज़ में जो फार्म छोड़ा था, उसी को यहां पर जारी रखा है और अब टीम की नज़र इस टेस्ट सीरीज़ को 2-0 से खत्म करने पर होगी। बुमराह, ईशांत से जहां गेंदबाज़ी में उम्मीद होगी तो वहीं बल्लेबाज़ में टीम को रहाणे से फिर से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग इलेवन | IND Probable Playing 11
मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
संभावित ड्रीम इलेवन टीम | WI vs IND Dream11 Team 2nd Test
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर्स
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…