Categories: Cricket

क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे तेज गेंदबाज

क्रिकेट का खेल जब शुरु हुआ था, तो उसके बाद से लगातार इसमें कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें गेंद और बल्ले के बीच होने वाली जंग को लेकर और भी अधिक रोमांचक बनाया गया जिसमें इसे पहले जहां टेस्ट प्रारुप में खेला जाता था, तो वहीं बाद में वनडे और मौजूदा समय में टी20 फार्मेट में भी यह खेल खेला जाता है।

गेंदबाजो के लिए वैसे तो मौजूदा समय में अधिक कुछ करने को नहीं होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी बॉलर्स देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार के जरिए बल्लेबाजो को बेहद परेशानी में डालने का काम किया है, जिसके बाद हम आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टॉप 10 सबसे तेज गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

10 – मोहम्मद सामी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के लिए खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जब अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी, तो उन्होंने काफी तेज रफ्तार के साथ गेंदे फेंकी थी, जिसमें उन्होंने साल 2003 के वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 156.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली थी। मोहम्मद सामी ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में 85 तो वनडे में 121 विकेट अपने नाम पर किए हैं।


9 – मिचल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचल जॉनसन अपनी रफ्तार के लिए एक अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना चुके हैं। साल 2013 में खेली गयी एशेज सीरीज में मिचल जॉनसन ने अपने करियर की सबसे शानदार सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की पारी में 156.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 313 तो वनडे में 239 विकेट हासिल किए हैं।


8 – शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड अपनी तेज गति के साथ गेंद को स्विंग कराने की कला को भी बखूबी जानते थे, जिस कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। शेन बॉन्ड ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 156.4 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है, इसके अलावा बॉन्ड ने न्यूजीलैंड टीम के लिए वनडे में 147, टेस्ट में 87 और टी20 में 25 विकेट हासिल किए हैं।


7 – मिचल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मौजूदा समय में खेलने वाले बांये हाथ के तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क भले ही लिमिटेड ओवर्स में उतने घातक गेंदबाज के तौर पर ना साबित होते हों लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी तेज रफ्तार से आती हुई गेंद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता है। मिचल स्टार्क ने अभी तक अपने करियर की सबसे तेज गेंद 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की फेंकी है। इसके अलावा स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अभी तक टेस्ट में 191, वनडे में 145 विकेट हासिल कर चुके हैं।


6 – फिडेल एडवर्ड्स (वेस्टइंडीज़)

विंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स भी अपनी तेज गति से बल्लेबाजो को कई बार तकलीफ में डालते हुए दिखे हैं, वेस्टइंडीज़ की टीम में एक समय एक से एक तेज गेंदबाज देखने को मिलते थे, जिसके बाद एडवर्ड्स ने उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। फिडेल एडवर्ड्स ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 157.7 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है।


5 – जेफ थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया)

70 से लेकर 90 के शुरुआती दशक तक ऑस्ट्रेलियन टीम की तेज गेंदाबाजी की कमान अपने कंधो पर संभालने वाले जेफ थॉमसन की गेंदो की गति काफी तेज होती है, जिस कारण बल्लेबाजो को उनके खिलाफ खेलने में बेहद संघर्ष करते हुए देखा गया है। थॉमसन ने अपने करियर में सबसे तेज गति की गेंद 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है।


4 – एंडी रॉबर्टस (वेस्टइंडीज़)

साल 1975 से लेकर 1983 तक वेस्टइंडीज़ टीम का एक दबदबा पूरे क्रिकेट जगत में देखने को मिलता था, जिसकी सबसे बड़ी वजह टीम में मौजूद एक से एक घातक तेज गेंदबाज होते थे और उसी में एक नाम एंडी रॉबर्टस का है, जिन्होंने अपने करियर की सबसे तेज गति की गेंद 159.5 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है।


3 – ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

 

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में एक से एक तेज गेंदबाज हमें लगातार देखने को मिले हैं, जिसमें से एक नाम ब्रेट ली का भी है, ब्रेट ली की गति लगातार सुर्खियों में बनी रहती थी, जिससे वह बल्लेबाजो के मन में अपना एक खौफ बनाकर रखने में कामयाब दिखते थे। ब्रेट ली ने अपने करियर की सबसे तेज गति की गेंद 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है।


2 – शॉन टेट (ऑस्ट्रेलिया)

एडिलेड में जन्म लेने वाले शॉन टेट ने जिस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कदम रखा था, तो उनकी तेज गति को देखने के बाद सभी बेहद अचंभे में पड़ गए थे। शॉन टेट का अंतरराष्ट्रीय करियर अधिक लम्बा नहीं रहा और साल 2011 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। टेट ने अपने करियर की सबसे तेज गति की गेंद 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली है।


1 – शोएब अख्तर (पाकिस्तान)

अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से पहचाने जाने वाले शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज हैंं। शोएब ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 में एक गेंद 161.2 किलोमीटर प्रति घंटे की डाली थी। अपनी यॉर्कर के लिए पहचाने जाने वाले शोएब अख्तर की गति के आगे कई दिग्गज बल्लेबाजो को घुटने टेकते हुए देखा गया है। अख्तर की औसत गति हमेशा 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच में रहती है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago